Flipkart Employees Will Get 700 Million Dollars Cash Payout: ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट (Flipkart) के कर्मचारियों को बड़ा गिफ्ट मिलने वाला है। कंपनी के कई कर्मचारियों को कुल 70 करोड़ डॉलर (करीब 5740 करोड़ रुपये) की भारी-भरकम रकम बांटी जाएगी। यह रकम साल 2018 में वॉलमार्ट के उस डील के तहत दी जाएगी, जिसमें कंपनी ने फ्लिपकार्ट में बड़ी हिस्सेदारी (Majority) खरीदी थी। इस कैश पे-आउट का फायदा Flipkart के पुराने और नई दोनों कर्मचारियों को मिलेगा। इस समय फ्लिपकार्ट के करीब 15000 कर्मचारी हैं और उसमें विलय हुई कंपनी Myntra के 2500-3000 कर्मचारी है। कैश पे-आउट का फायदा कितने कर्मचारियों को मिलेगा, इसी संख्या का खुलासा नहीं हुआ है,लेकिन एक बात साफ है कि बड़ी संख्या में कर्मचारी इसके फायदे में आएंगे।
फ्लिपकार्ट के कर्मचारियों को बड़ा तोहफा
क्यों मिल रहा है पैसा
असल में जब साल 2018 में Walmart ने फ्लिपकार्ट में हिस्सेदारी खरीदी थी। उस वक्त फ्लिकार्ट से उसकी पेमेंट कंपनी Phonepe अलग हुई थी। ऐसे में जो कंपनी के कर्मचारियों को शेयर वैल्यू का नुकसान हुआ था। उसकी भरपाई अब कंपनी कर रही है। सीएनबीसी-टीवी 18 द्वारा प्रसारित की गई इस रिपोर्ट के अनुसार इस संबंध में पात्र कर्मचारियों को एचआर के तरफ से ई-मेल आने शुरू हो गए हैं। और जल्द ही कंपनी के तरह अमाउंट भी लोगों को दिया जाएगा।
आने वाला है IPO
फ्लिपकार्ट (Flipkart) जल्द ही अपना आईपीओ लाने वाली है। उसके पहले कर्मचारियों के लिए उठाया गया ये कदम काफी अहम है। रिपोर्ट के अनुसार इसके अलावा कंपनी की डिजिटल पेमेंट सब्सिडियरी फोन-पे ने भी बाजार से 85 करोड़ डॉलर की फंडिग जुटाई है। जाहिर है फ्लिपकार्ट आईपीओ बाजार में आने से पहले अपनी पूरी तैयारी करने में जुटी हुई है।
