Flipkart: जीरो से शुरू करके फ्लिपकार्ट को बनाया अरबों की कंपनी, अब को-फाउंडर बिन्नी बंसल ने बोर्ड से दिया इस्तीफा

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Jan 27, 2024, 07:38 PM IST

Flipkart: जीरो से शुरू करके फ्लिपकार्ट को अरबों की ई-कॉमर्स कंपनी बनाने वाले बिन्नी बंसल ने कंपनी के बोर्ड से इस्तीफा दे दिया।

Flipkart: फ्लिपकार्ट के को-फाउंडर बिन्नी बंसल 16 साल से अधिक समय के बाद आधिकारिक तौर पर ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के बोर्ड से बाहर निकल गए हैं। दूसरे को-फाउंड सचिन बंसल ने 2018 में बोर्ड छोड़ दिया था। फ्लिपकार्ट छोड़ने के बाद सचिन ने एक फाइनेंशियल सर्विस कंपनी नवी की स्थापना की। Flipkart को खड़ा करने में बिन्नी बंसल और सचिन बंसल का बहुत बड़ा योगदान है। दो बेडरूम फ्लैट से 2027 इस कंपनी की शुरूआत की थी। इसे आगे बढ़ाते हुए 2018 में करीब 20 अरब डॉलर की कंपनी बना दिया था। इसी साल इसे वॉलमार्ट को बेच दिया था। लेकिन वह अभी तक फ्लिपकार्ट के बोर्ड में बने हुए थे। अब उन्होंने इस बोर्ड से इस्तीफा दे दिया है। अब बिन्नी OppDoor नाम से एक नई कंपनी की शुरुआत करने जा रहे हैं।

Flipkart, Binny Bansal resignation

बिन्नी बंसल ने Flipkart का साथ छोड़ा

OppDoor नामक कंपनी शुरू करने जा रहे हैं बिन्नी बंसल

इस महीने की शुरुआत में बिन्नी बंसल ने 'OppDoor' नाम से एक नए वेंचर की घोषणा की। जो ई-कॉमर्स कंपनियों को एंड-टू-एंड समाधान प्रदान करके वैश्विक स्तर पर परिचालन का विस्तार करने में मदद करेगा। रिपोर्टों के मुताबिक OppDoor शुरुआत में अमेरिका, कनाडा, मैक्सिको, यूके, जर्मनी, सिंगापुर, जापान और ऑस्ट्रेलिया में ई-कॉमर्स कंपनियों पर ध्यान केंद्रित करेगा।

End of Feed