Flipkart Bonus: फ्लिपकार्ट कर्मचारियों को मिलेगा 100% बोनस, योग्यता के आधार पर इंक्रीमेंट होगा तय

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Mar 22, 2024, 10:47 AM IST

Flipkart employees bonus: वॉलमार्ट के स्वामित्व वाली ई-कॉमर्स कंपनी लगभग 22,000 के अधिक कर्मचारियों के लिए यह पहल कर रही है। सभी कर्मचारियों को मार्च के वेतन के साथ बोनस मिलेगा।

Flipkart employees bonus: IT सेक्टर में मंदी के बीच, फ्लिपकार्ट सभी कर्मचारियों को 100 प्रतिशत बोनस दे रही है और पात्र कर्मचारियों को योग्यता से जुड़ा पेमेंट दे रहा है। वॉलमार्ट के स्वामित्व वाली ई-कॉमर्स कंपनी लगभग 22,000 के अधिक कर्मचारियों के लिए यह पहल कर रही है। सभी कर्मचारियों को मार्च के वेतन के साथ बोनस मिलेगा।

Flipkart Bonus: फ्लिपकार्ट कर्मचारियों को मिलेगा 100% बोनस, योग्यता के आधार पर इंक्रीमेंट होगा तय

CEO ने क्या कहा

बिजनेस स्टैंडर्ड के मुताबिक फ्लिपकार्ट ग्रुप के CEO कल्याण कृष्णमूर्ति ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए एक पत्र में कहा कि, “मैनेजमेंट टीम की ओर से, मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि हमने सभी कर्मचारियों के लिए 2023 में कंपनी मल्टीपल को 100 प्रतिशत पर रखने का निर्णय लिया है। इस इंक्रीमेंट में वाइस प्रेसिडेंट और सीनियर वाइस प्रेसिडेंट भी शामिल होंगे। यह इंक्रीमेंट सभी कर्मचारियों के प्रदर्शन और प्रयास की क्वॉलिटी को सराहने के लिए है। उन्होंने आगे कहा कि सभी कर्मचारियों को मार्च के वेतन के साथ बोनस मिलेगा।”

End of Feed