Home Loan में Fixed, Floating या Hybrid Rate? जानें आपके लिए कौन सा है सही

घर खरीदने के लिए होम लोन लेते समय सिर्फ ब्याज दर देखना काफी नहीं है। Fixed, Floating और Hybrid Rate में से सही विकल्प चुनना आपकी EMI, बजट और भविष्य की ब्याज लागत पर असर डाल सकता है।

घर खरीदना ज्यादातर लोगों के लिए जिंदगी का बड़ा आर्थिक फैसला होता है। इसके लिए होम लोन लेते समय सबसे जरूरी चीजों में से एक है ब्याज दर का विकल्प। बैंक और हाउसिंग फाइनेंस कंपनियां आमतौर पर Fixed, Floating और कुछ मामलों में Hybrid Interest Rate का विकल्प देती हैं। इन तीनों में अंतर समझना जरूरी है, क्योंकि इसका सीधा असर आपकी EMI और पूरे लोन की लागत पर पड़ सकता है। ऐसे में आइए आपको बताते हैं आपके लिए कौन सा लोन रेट सही है?

Home Loan

Home Loan में Fixed, Floating या Hybrid Rate? जानें आपके लिए कौन सा है सही

क्या है इन Fixed Interest Rate का मतलब?

Fixed Interest Rate में लोन की ब्याज दर एक तय अवधि के लिए स्थिर रहती है। इसका मतलब है कि ब्याज दर में बदलाव होने पर भी उस तय अवधि के दौरान आपकी EMI में उसी वजह से बदलाव नहीं होता। इससे आपको हर महीने होने वाले खर्च का अनुमान पहले से लगाने में आसानी होती है। हालांकि, Fixed Rate में शुरुआती ब्याज दर Floating Rate की तुलना में अधिक हो सकती है और कई लोन में यह पूरी अवधि के बजाय एक निश्चित समय के लिए ही फिक्स रहती है। इसलिए बैंक की शर्तों को ध्यान से पढ़ना जरूरी है।

End of Feed