ईरान संकट की आग में झुलसेंगी उभरती अर्थव्यवस्थाएं! फिच की चेतावनी; कई देशों पर मंडराया आर्थिक खतरा

Fitch Ratings Iran conflict report 2026: रेटिंग एजेंसी फिच (Fitch) ने अपनी ताजा रिपोर्ट में आगाह किया है कि ईरान में बढ़ता तनाव और सैन्य संघर्ष उभरती अर्थव्यवस्थाओं के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है।

Fitch Ratings Iran conflict report 2026: रेटिंग एजेंसी फिच ने सोमवार को कहा कि ईरान से जुड़े संघर्ष के कारण उभरती अर्थव्यवस्थाओं के लिए तेल-गैस आयात, प्रवासी समुदाय की तरफ से भेजी जाने वाली विदेशी मुद्रा और विनिमय दर जैसे क्षेत्रों में अतिरिक्त चुनौतियां पैदा हो सकती हैं।

Iran conflict

अमेरिका-इजराइल के हमले में तबाह हुई ईरानी इमारत (फोटो-AP)

वैश्विक निवेशकों की धारणा हो सकती है प्रभावित

भाषा (पीटीआई) की एक रिपोर्ट के अनुसार, फिच रेटिंग्स ने ’ईरान संघर्ष से उभरती अर्थव्यवस्थाओं के लिए उपजे नए ऋण जोखिम’ शीर्षक वाली रिपोर्ट में कहा कि अगर खाड़ी क्षेत्र से वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति में अपेक्षा से अधिक व्यवधान आता है तो वैश्विक निवेशकों की धारणा पर गंभीर असर पड़ सकता है।

End of Feed