FirstCry IPO: रतन टाटा बेचे रहें इस कंपनी के 77900 शेयर, जल्द आने वाला है IPO

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Dec 29, 2023, 02:24 PM IST

FirstCry IPO: आईपीओ में 1,816 करोड़ रुपये तक के नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे और कंपनी के शेयरधारकों द्वारा 5.44 करोड़ इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) लाई जाएगी।

FirstCry IPO: ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फर्स्टक्राई की पैरेंट कंपनी ब्रेनबीज सॉल्यूशंस लिमिटेड का आईपीओ आने वाला है। इसके लिए कंपनी ने सेबी के पास डॉक्यूमेंट जमा कराएं हैं। इस कंपनी में कई दिग्गजों ने पैसे लगाएं हैं। उन्हीं में से एक रतन टाटा का भी इस कंपनी में इन्वेस्टमेंट है। मिंट की रिपोर्ट के मुताबिक, रतन टाटा फर्स्टक्राई में अपने सभी 77,900 शेयर बेच देंगे।

Ratan Tata BrainBiz Solutions Limited IPO

र्स्टक्राई की पैरेंट कंपनी ब्रेनबीज सॉल्यूशंस लिमिटेड

सेबी के पास जमा दस्तावेजों के मुताबिक, आईपीओ में 1,816 करोड़ रुपये तक के नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे और कंपनी के शेयरधारकों द्वारा 5.44 करोड़ इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) लाई जाएगी। बिक्री पेशकश में शेयर बेचने वालों में महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M), एप्रीकॉट इन्वेस्टमेंट्स, टीपीजी, न्यूक्वेस्ट एशिया, एसवीएफ फ्रॉग (केमैन) लिमिटेड, वैलेंट मॉरीशस, TIMF, थिंक इंडिया अपॉर्चुनिटीज फंड, श्रोडर्स कैपिटल और PI अपॉर्चुनिटीज शामिल हैं।

End of Feed