अचानक कोई Financial Emergency आ जाए तो सबसे पहले क्या करें इस्तेमाल! Cash, FD या निवेश?

Financial Emergency Guide:कई बार कुछ ऐसी परिस्थितियां आ जाती हैं जब पैसों की सख्त जरूरत महसूस होती है। फाइनेंशियल इमरजेंसी में सबसे पहले किस विकल्प का इस्तेमाल किया जाना चाहिए यह समझना जरूरी है।

Financial Emergency Guide: कई बार जिंदगी में ऐसी परिस्थितियां आ जाती हैं, जब अचानक बड़ी रकम की जरूरत पड़ जाती है। मेडिकल खर्च, नौकरी जाने, घर से जुड़ी कोई जरूरी मरम्मत या किसी दूसरी आपात स्थिति में तुरंत पैसों की जरूरत महसूस हो सकती है। ऐसे समय में सबसे बड़ा सवाल होता है कि जरूरत पूरी करने के लिए कैश, FD या निवेश में से किसका इस्तेमाल पहले किया जाए।

Financial Emergency

Financial Emergency में क्या करें इस्तेमाल (Photo: iStock)

सबसे पहले कैश का करें इस्तेमाल

फाइनेंशियल इमरजेंसी में अगर आपके पास कैश या बैंक अकाउंट में आसानी से उपलब्ध रकम है तो आमतौर पर इसका इस्तेमाल पहले करना बेहतर होता है। इसकी वजह यह है कि इसमें किसी निवेश को तोड़ने या ब्याज का नुकसान उठाने की जरूरत नहीं पड़ती। साथ ही, तुरंत पैसे उपलब्ध होने के कारण इमरजेंसी में समय भी बचता है।

End of Feed