देश में चल रहा है बचत का उत्सव, GST कटौती से त्योहारी खरीदारी की चमक बढ़ी: वित्त मंत्री

बचत उत्सव के बारे में बात करते हुए, सीतारमण ने कहा कि यह अभियान 22 सितंबर को लॉन्च होने के बाद से लगातार मजबूत गति प्राप्त कर चुका है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया।

देशभर में त्योहारी सीजन का आगाज हो चुका है। इस बार का त्योहारी सीजन काफी खास है क्योंकि, मोदी सरकार ने तमाम जरूरी सामान एसी, कार, फ्रिज आदि पर GST घटा दिया है। इससे इनकी कीमतों में बड़ी कमी आई है। इसका असर इस बार बाजार में देखने को मिल रहा है। गाड़ी से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम्स, होम अप्लायंसेज की जमकर खरीदारी हो रही है। इससे व्यापारियों में गजब का उत्साह है और त्योहारी चमक बढ़ी हुई है। GST कटौती से आम जनता, भारतीय अर्थव्यवस्था और व्यापारियों को कैसे मिल रहा है फायदा इस पर ET Now से बात करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि GST सुधारों का देशभर ने अच्छा स्वागत किया गया है। सरकार के इस फैसले से बीमा, दवाइयां, गाड़ियां और दैनिक जीवन से संबंधित तमाम जरूरी सामान की कीमतें कम हुई हैं जिससे हर परिवार को बड़ी बचत हो रही है।

Nirmala Sitaraman

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण।

PM मोदी का व्यक्त किया आभार

बचत उत्सव के बारे में बात करते हुए, सीतारमण ने कहा कि यह अभियान 22 सितंबर को लॉन्च होने के बाद से लगातार मजबूत गति प्राप्त कर चुका है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने लॉन्च के पूर्व रात्रि में देश को संबोधित किया, जिसने नागरिकों और व्यापारियों को सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।

End of Feed