निर्मला सीतारमण AIIMS में भर्ती, जानिए उनकी हेल्थ का लेटेस्ट अपडेट

  • Authored by: डिंपल अलावाधी
  • Updated Dec 26, 2022, 04:29 PM IST

Nirmala Sitharaman Health Update: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का एम्स के प्राइवेट वॉर्ड में रूटीन चेकअप चल रहा है।

नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) को सोमवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में भर्ती कराया गया। सूत्रों ने कहा कि 63 वर्षीय निर्मला सीतारमण को अस्पताल के एक प्राइवेट वॉर्ड में भर्ती कराया गया है। उन्हें दोपहर करीब 12 बजे अस्पताल ले जाया गया। भारत की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का एम्स में रूटीन चेकअप चल रहा है। इससे जुड़ी विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है। AIIMS के प्राइवेट वॉर्ड में डॉक्टर्स केंद्रीय वित्त मंत्री का चेपअप कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि उन्हें पेट का मामूली इन्फेक्शन है।

nirmala sitharaman

AIIMS में भर्ती हुईं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

यह खबर ऐसे समय में आई जब देश को केंद्रीय बजट (Union Budget) का इंतजार है। 1 फरवरी 2023 को केंद्र सरकार की ओर से बजट पेश किया जाना है। इस बजट को लेकर वित्त मंत्री का कारोबार जगत के दिग्गजों के साथ लगातार बैठकों का दौर जारी है।

End of Feed