2025 में 1.66 लाख करोड़ की बिकवाली के बाद भी उम्मीद बरकरार, 2026 में लौटेंगे FIIs?

साल 2025 में विदेशी निवेशकों (FIIs) ने भारतीय शेयर बाजार से रिकॉर्ड ₹1.66 लाख करोड़ की बिकवाली की, जिससे निवेशकों की चिंता बढ़ गई। हालांकि बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि यह गिरावट स्थायी नहीं है और बदलते वैश्विक आर्थिक हालात के बीच 2026 में FIIs की वापसी संभव है। ब्याज दरों में संभावित कटौती और भारत की मजबूत आर्थिक बुनियाद से उम्मीदें अब भी बनी हुई हैं।

शेयर बाजार में विदेशी निवेशकों या FIIs की गतिविधि हर समय निवेशकों की निगाह में रहती है, क्योंकि उनके पैसे का आना-जाना बाजार की दिशा को प्रभावित कर सकता है। साल 2025 में विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने भारतीय शेयर बाजार से कुल ₹1.66 लाख करोड़ से अधिक की बिकवाली की, जो एक चिंताजनक संकेत था। निवेशक इस तरह की भारी बिकवाली को अक्सर बाजार से भागने की निशानी मानते हैं। ऐसे समय पर जब FIIs नेट सेलिंग कर रहे हों, तो घरेलू निवेशकों में डर और अनिश्चितता फैलती है। इसका असर बाजार की रैलियों पर दिखता है, शेयरों की कीमतों में उतार-चढ़ाव आता है और निवेशकों की रणनीति प्रभावित होती हैं।

Fiis Market

बीते हफ्ते कितनी की बिकवाली?

बीते सप्ताह भी विदेशी निवेशकों ने दो सत्रों में करीब ₹7,608 करोड़ की बिकवाली की, जिससे बाजार में फिर से हलचल बनी हुई है। यह बिकवाली एक बार फिर निवेशकों के मन में सवाल उठा रही है कि क्या FIIs अब भारतीय बाजार से और पैसा निकाल रहे हैं या उनका रुख बदलने वाला है। हालांकि, इन आंकड़ों को सिर्फ एक नकारात्मक संकेत के रूप में नहीं लिया जा सकता। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि 2026 में निवेश की दिशा बदल सकती है और FIIs फिर से बाजार में लौट सकते हैं।

End of Feed