शुल्क वापसी के लिए अमेरिकी बायर्स से बढ़ाएं बातचीत, निर्यातकों के लिए खुलेगी मुनाफे की नई राह: FIEO

फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गेनाइजेशन (FIEO) ने भारतीय निर्यातकों को वैश्विक बाजार में मजबूती दिलाने के लिए एक नई रणनीति सुझाई है।

निर्यातकों के शीर्ष निकाय फियो (FIEO) ने अपने सदस्यों को अमेरिकी खरीदारों के साथ बातचीत करने की सलाह दी है ताकि वे शुल्क वापसी में हिस्सेदारी हासिल कर सकें। अमेरिका ने 20 अप्रैल से जवाबी शुल्क की वापसी की प्रक्रिया शुरू की है। पीटीआई (भाषा) की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय निर्यातक संगठनों के महासंघ (फियो) के अध्यक्ष एस. सी. रल्हन ने मंगलवार को कहा कि इन शुल्क वापसी पर भारतीय निर्यातकों का कोई कानूनी अधिकार नहीं है, क्योंकि यह केवल अमेरिकी कंपनियों को मिल रहा है।

FIEO

FIEO (Photo: iStock)

अमेरिकी खरीदार से अच्छे संबंध का उठाएं फायदा

उन्होंने कहा, "लेकिन अगर किसी भारतीय निर्यातक के अपने अमेरिकी खरीदार से अच्छे संबंध हैं, तो उसे कुछ हिस्सा मिल सकता है।" चमड़ा क्षेत्र के एक उद्योग अधिकारी ने कहा कि व्यवसाय इस मुद्दे पर अमेरिकी आयातकों के साथ चर्चा करेंगे। एक चमड़ा निर्यातक ने कहा, "हम इस बारे में अपने खरीदारों से बात कर रहे हैं।"

End of Feed