भारत में FDI 6% बढ़कर 19.81 अरब डॉलर पहुंचा, अमेरिका से निवेश में 76% से ज्यादा गिरावट

अमेरिका से आने वाला निवेश 5.61 अरब डॉलर से घटकर सिर्फ 1.34 अरब डॉलर रह गया। यानी इसमें 76 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट हुई। संयुक्त अरब अमीरात से भी निवेश घटकर 86.8 करोड़ डॉलर रह गया, जबकि पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में यह 1 अरब डॉलर था।

भारत में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश यानी FDI को लेकर वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में अच्छी खबर सामने आई है। अप्रैल से जून के बीच देश में 19.81 अरब डॉलर का FDI आया, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि के 18.62 अरब डॉलर के मुकाबले करीब 6 प्रतिशत ज्यादा है। हालांकि, इसी दौरान अमेरिका से आने वाले निवेश में 76 प्रतिशत से ज्यादा की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है।

FDI INDIA

जापान सबसे बड़ा निवेशक

अप्रैल में तेजी, मई-जून में गिरावट

DPIIT के आंकड़ों के मुताबिक, अप्रैल 2026 में FDI करीब दोगुना बढ़कर 12.1 अरब डॉलर पहुंच गया। अप्रैल 2025 में यह आंकड़ा 6.6 अरब डॉलर था। इसके बाद मई में FDI 45 प्रतिशत से ज्यादा घटकर 2.8 अरब डॉलर और जून में करीब 29 प्रतिशत गिरकर 4.91 अरब डॉलर रहा।

End of Feed