महंगा पड़ा सस्ता सोना! Gold Loan लेने वालों की बढ़ी मुसीबत, RBI ने की सख्ती

RBI ने गोल्ड लोन को लेकर NFBC के साथ सख्ती शुरू की दी है। इसकी वजह से उन ग्राहकों पर सीधा असर आएगा, जिन्होंने तब गोल्ड लोन लिया था, जब भाव पीक पर था।

Gold Loan Alert & RBI Warning : सोना सस्ता होना आमतौर पर आम लोगों के लिए राहत की खबर होती है, लेकिन जिन ग्राहकों ने सोना गिरवी रखकर लोन (Gold Loan) ले रखा है, उनके लिए यही सस्ता सोना अब मुसीबत बनता जा रहा है। सोने की कीमतों में हाल के दिनों में आई भारी गिरावट के बाद भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनियों (NBFCs) को अपने गोल्ड लोन पोर्टफोलियो की कड़ी निगरानी करने की सख्त चेतावनी दी है।

Gold Loan Alert & RBI Warning

गोल्ड लोन को लेकर RBI सख्त

पिछले एक महीने या उससे कुछ ज्यादा समय में सोने के दाम अपने उच्चतम स्तर (Peak) से करीब 30% तक गिर चुके हैं। इसके चलते पुराने गोल्ड लोन में गिरवी रखे सोने की बाजार कीमत घट गई है और कई खातों में लोन का बकाया (Outstanding Value) केंद्रीय बैंक द्वारा तय 85% लोन-टू-वैल्यू (LTV) रेशियो की सीमा को पार करने के करीब पहुंच गया है।

End of Feed