Falguni Nayar Motivational Quotes: देश के जाने-माने ब्यूटी और फैशन ब्रांड नाइका को आज कौन नहीं जानता? नाइका की फाउंडर और सीईओ फाल्गुनी नायर आज भारत की सबसे सफल महिलाओं में से एक हैं। फाल्गुनी ने अपनी नौकरी छोड़कर साल 2012 में नाइका की शुरुआत की थी। फोर्ब्स के मुताबिक फाल्गुनी नायर की नेट वर्थ 2.3 बिलियन डॉलर है।
फाल्गुनी नायर की नेट वर्थ 2.3 बिलियन डॉलर है
फाल्गुनी नायर ने नवंबर 2021 में Nykaa को सार्वजनिक किया और इस प्रोसेस में वे भारत की सबसे अमीर सेल्फ-मेड महिला ऑन्त्रेप्रेन्योर बन गईं। नाइका आज अपनी वेबसाइट पर 4500 से भी ज्यादा ब्रांड्स के प्रोडक्ट्स बेचता है। फाल्गुनी की जुड़वां बेटी और बेटा, दोनों मिलकर मां के बिजनेस को संभाल रहे हैं।
''उम्र को एक बाधा के रूप में देखने के बजाय मैंने इसे एक्सपीरियंस के रूप में देखा''
बताते चलें कि फाल्गुनी नायर भारत के प्रतिष्ठित संस्थान IIM अहमदाबाद से पढ़ी हैं। फाल्गुनी नायर ने एक बार कहा था कि ''मैं उन महिलाओं के लिए खड़ी होना चाहती थी जो पुरुषों या अन्य महिलाओं के लिए नहीं बल्कि खुद के लिए सुंदर बनना चाहती हैं।"
''ऐसी भूमिका अपनाएं जो आपको कम्फर्ट जोन से बाहर निकालकर चुनौतियों से सामना कराए''
फाल्गुनी नायर ने ऐसी उम्र में नाइका की शुरुआत की, जब महिलाओं को लगता है कि उनकी जिंदगी में अब कुछ नहीं बचा। जी हां, 60 साल की फाल्गुनी जब 48 साल की थीं तो उन्होंने अपने लिए एक लक्ष्य निर्धारित किया था कि उन्हें 50 साल की उम्र से पहले अपना खुद का बिजनेस शुरू करना है।
