SEBI ने लगाया एडी चोटी का जोर! फिर भी 'सट्टेबाजी' से बाज नहीं आ रहे लोग, ₹91685 करोड़ गंवाए

शेयर बाजार में रिटेल निवेशक F&O को 'सट्टेबाजी' की तरह इस्तेमाल करते हैं। सेबी के प्रयासों से नुकसान घटा है। लेकिन, फिर भी पिछले वित्त वर्ष रिटेल ट्रेडर्स ने फ्यूचर एंड ऑप्शन में ₹91685 करोड़ गंवाए हैं।

शेयर बाजार में फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस यानी F&O में रिटेल निवेशकों के नुकसान को कम करने के लिए SEBI ने कई सख्त कदम उठाए हैं, लेकिन इस सेगमेंट में जोखिम लेने का सिलसिला अभी थमा नहीं है। वित्त मंत्रालय ने संसद में बताया कि FY26 में इक्विटी डेरिवेटिव्स सेगमेंट में इंडिविजुअल ट्रेडर्स का नेट नुकसान घटकर ₹91,685 करोड़ रह गया। FY25 में यह नुकसान करीब ₹1.12 लाख करोड़ था। सरकार की तरफ से दिए गए आंकड़ों के मुताबिक एक साल में कुल नुकसान करीब ₹20,000 करोड़ कम हुआ है। हालांकि, इसकी दूसरी तस्वीर भी है। F&O में ट्रेड करने वाले इंडिविजुअल निवेशकों की संख्या भी इस दौरान काफी घट गई, लेकिन जो लोग इस सेगमेंट में बने रहे, उनका औसत नुकसान बढ़ गया।

SEBI on Future and Option

सेबी के उपाय नहीं आए काम

10 में से 9 ट्रेडर्स को हुआ नुकसान

F&O ट्रेडिंग में रिटेल निवेशकों के जोखिम को देखते हुए SEBI लंबे समय से चेतावनी देता रहा है। रेगुलेटर ने ब्रोकर्स के लिए यह जरूरी किया कि ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म पर लॉगिन करने वाले इंडिविजुअल ट्रेडर्स को जोखिम से जुड़ा डिस्क्लोजर दिखाया जाए। इस डिस्क्लोजर में बताया जाता है कि FY22 में 10 में से 9 इंडिविजुअल ट्रेडर्स को F&O में नुकसान हुआ था। इसका मकसद निवेशकों को यह समझाना है कि फ्यूचर्स और ऑप्शंस में तेजी से पैसा बनाने की कोशिश भारी नुकसान में बदल सकती है।

End of Feed