सितंबर में कम हुआ भारत का निर्यात, आयात में आया उछाल, इतना रहा व्यापार घाटा

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 4, 2022, 11:17 AM IST

Import Export: सितंबर 2022 में देश का व्यापार घाटा 26.72 अरब डॉलर रहा, जबकि अप्रैल-सितंबर 2022-23 तक यह 149.47 अरब डॉलर था।

नई दिल्ली। पिछले महीने यानी सितंबर 2022 में भारत का निर्यात (India Export) कम हुआ है। वहीं आयात में तेजी आई है। सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, सितंबर में भारत ने 32.62 अरब डॉलर के व्यापारिक निर्यात का मासिक मूल्य हासिल किया। यह आंकड़ा पिछले साल यानी सितंबर 2021 के 33.81 अरब डॉलर के मुकाबले 3.52 फीसदी कम है। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि अप्रैल से सितंबर 2022-23 में भारत का माल निर्यात 229.05 अरब डॉलर था। पिछले साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 198.25 अरब डॉलर था। यह 15.54 फीसदी की वृद्धि को दर्शाता है।

Import Export

सितंबर में घटा भारत का निर्यात, इतना रहा आयात

सितंबर 2022 में नॉन- पेट्रोलियम एक्सपोर्ट का मूल्य 26.54 अरब डॉलर था। सितंबर 2021 में यह इससे अधिक यानी 28.62 अरब डॉलर था। अप्रैल से सितंबर 2022-23 में नॉन पेट्रोलियम एक्सपोर्ट की वैल्य 179.17 अरब डॉलर थी। पिछले साल की इसी अवधि में यह 169.67 अरब डॉलर थी। इस साल इसमें वृद्धि हुई है।

End of Feed