पिछले करीब एक साल आईटी सेक्टर के शेयरों में उतार-चढ़ाव जारी है। खासतौर पर पिछले एक सप्ताह में भारतीय आईटी कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट आई है। यहां तक कि निफ्टी आईटी इंडेक्स भी 10 फीसदी से गया गिर चुका है। जबकि, TCS और Infosys जैसे दिग्गज शेयरों में भी भारी गिरावट आई है। इन शेयरों में निवेशकों को फिलहाल क्या करना चाहिए, किस स्टॉक को होल्ड करें या बेच दें। जानें एक्सपर्ट्स ने Infosys, Welspun Living और Sona BLW के शेयरों पर क्या रणनीति बताई है।
इन्फोसिस पर क्या है एक्सपर्ट की राय
Infosys: आईटी सेक्टर की कमजोरी, अभी वेट एंड वॉच
आईटी सेक्टर फिलहाल दबाव में बना हुआ है और Infosys भी इसी कमजोरी का हिस्सा है। एक्सपर्ट के मुताबिक, जब तक सेक्टर में मजबूत बेस या टर्नअराउंड के संकेत नहीं मिलते, तब तक शॉर्ट टर्म में तेज रिकवरी की उम्मीद कम है। ऐसे में फिलहाल वेट एंड वॉच रणनीति बेहतर मानी जा रही है। हालांकि, लॉन्ग टर्म निवेशकों के लिए 1230–1250 रुपये के सपोर्ट जोन के पास गिरावट आने पर धीरे-धीरे खरीदारी का मौका बन सकता है।
Welspun Living: मजबूत मोमेंटम, होल्ड की सलाह
Welspun Living के शेयर में फरवरी से मजबूत तेजी देखी गई है और स्टॉक अभी भी सकारात्मक मोमेंटम में बना हुआ है। एक्सपर्ट का मानना है कि जब तक 125–130 रुपये का सपोर्ट जोन सुरक्षित है, तब तक निवेशकों को शेयर होल्ड करना चाहिए। अगर स्टॉक 150 रुपये के ऊपर निकलता है, तो आगे 175–180 रुपये तक का अपसाइड खुल सकता है।
Sona BLW: रैली के बाद कूल-डाउन, लंबी अवधि में अपसाइड
Sona BLW ने जनवरी के निचले स्तर करीब 440 रुपये से तेज रैली दिखाई है और फिलहाल स्टॉक कूल-डाउन फेज में है। हालांकि, एक्सपर्ट्स का मानना है कि स्टॉक का ट्रेंड अभी भी सकारात्मक बना हुआ है। अगर निवेशक एक साल की अवधि के साथ होल्ड करते हैं, तो शेयर 600–630 रुपये के स्तर तक पहुंच सकता है।
एक्सपर्ट व्यू: यह लेख Angle One के टेक्निकल एनालिस्ट राजेश भोसले की निवेश सलाह पर आधारित है।
डिस्क्लेमर: TIMES NOW नवभारत किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ या कमोडिटी में निवेश की सलाह नहीं देता है। यहां पर केवल जानकारी दी गई है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें।
