IRFC Share Target Price: इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉर्पोरेशन (आईआरएफसी) का शेयर मंगलवार को 3 फीसदी से अधिक की गिरावट के साथ बंद हुआ। बीएसई पर कंपनी का शेयर 4.40 रु या 3.12 फीसदी की कमजोरी के साथ 136.75 रु पर बंद हुआ। बीते 5 कारोबारी सत्रों में ये शेयर 6.85 फीसदी और एक महीने में 10.85 फीसदी नीचे फिसला है। आगे ये शेयर फायदा करा सकता है। जानिए एक्सपर्ट ने कितना दिया है टार्गेट।
एक महीने में 11% गिरा IRFC का शेयर
ये भी पढ़ें -
कितना है टार्गेट
ईटी नाउ स्वदेश पर बातचीत के दौरान एक दर्शक के सवाल के दवाब में मार्केट एक्सपर्ट आयुष ने आईआरएफसी के शेयर पर कहा कि लंबी अवधि के लिहाज से इसमें ट्रेंड लाइन का ब्रेकआउट देखने को मिला है।
अभी यह स्टॉक फ्लैट है। मगर 145 रु के ऊपर जाने पर इसमें तेजी आ सकती है। उन्होंने इसके लिए 160 रु का टार्गेट दिया है। जबकि आज ये बीएसई पर 136.75 रु पर बंद हुआ। यानी ये मौजूदा स्तर से अच्छा रिटर्न दे सकता है।
कितना रखें स्टॉपलॉस
आयुष ने IRFC के शेयर को फिलहाल रखने की सलाह दी है। उन्होंने इसमें लंबी अवधि के लिहाज से 127 रु का स्टॉपलॉस रखने की सलाह दी है। यानी अगर ये 127 रु तक गिरे तो शेयर से निकल जाएं।
डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ स्वदेश को एक्सपर्ट द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।
