Exicom Tele Systems IPO GMP latest price: बंपर लिस्टिंग होने वाली है? ग्रे मार्केट से मिल रहे संकेत, जानें कब तक है पैसा लगाने का मौका

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Feb 25, 2024, 12:06 PM IST

Exicom Tele Systems IPO:आईपीओ में 329 करोड़ रुपये तक के कुल 2.32 करोड़ शेयरों का फ्रेश और प्रमोटरों द्वारा 0.7 करोड़ शेयरों की बिक्री के साथ कुल 100 करोड़ रुपये की बिक्री की पेशकश शामिल है।

Exicom Tele Systems IPO GMP latest price: एक्सिकॉम टेली सिस्टम्स आईपीओ मंगलवार, 27 फरवरी, 2024 को खुलने वाला है। तीन दिन के लिए खुलने वाला IPO गुरुवार, 29 फरवरी, 2024 को बंद होगा। इसके लिए कंपनी ने प्राइस बैंड 135-142 रुपये प्रति शेयर तय किया है। ग्रे मार्केट गतिविधियों पर नज़र रखने वाली कई वेबसाइटों के अनुसार, एक्सिकॉम टेली सिस्टम्स के शेयर ग्रे मार्केट में ऊपरी बैंड से 130 रुपये के प्रीमियम पर कारोबार कर रहे हैं। जो कि 91 प्रतिशत प्रीमियम के जीएमपी को दिखाता है।

Exicom Tele Systems IPO GMP latest price: बंपर लिस्टिंग होने वाली है? ग्रे मार्केट से मिल रहे संकेत, जानें कब तक है पैसा लगाने का मौका

Exicom Tele Systems IPO details: एक्सिकॉम टेली सिस्टम्स आईपीओ डिटेल्स

आईपीओ में 329 करोड़ रुपये तक के कुल 2.32 करोड़ शेयरों का फ्रेश और प्रमोटरों द्वारा 0.7 करोड़ शेयरों की बिक्री के साथ कुल 100 करोड़ रुपये की बिक्री की पेशकश शामिल है। निवेशक न्यूनतम 100 शेयरों के लिए और उसके गुणकों में बोली लगा सकते हैं। एक खुदरा निवेशक के लिए आवश्यक न्यूनतम राशि 14,200 रुपये है।

End of Feed