ETNOW स्वदेश ने वीकडे प्रोग्रामिंग में किया बदलाव, आज से शाम 7 बजे शुरू होगा 'वेल्थ आवर'

हिंदी बिजनेस न्यूज चैनल ETNOW Swadesh अपने वीकडे प्रोग्रामिंग लाइन-अप में बदलाव करते हुए दर्शकों के लिए नए मार्केट फोकस्ड शो और खास पर्सनल फाइनेंस स्लॉट पेश कर रहा है।

हिंदी का अग्रणी बिजनेस न्यूज चैनल ETNOW Swadesh अपने दर्शकों के लिए आज से अपने वीकडे प्रोग्रामिंग लाइन-अप में बड़ा बदलाव कर रहा है। आज यानी 6 जुलाई से मार्केट पर फोकस्ड तीन नए शो प्रसारित किए जाएंगे। इसके अलावा, दर्शकों के लिए शाम 7 बजे का शो बेहद खास रहने वाला है। इस एक घंटे के स्लॉट में पर्सनल फाइनेंस से जुड़ी जानकारी पर आधारित Your Daily Wealth Hour शो प्रसारित होगा। अच्छी बात ये है कि सप्ताह के हर दिन प्रसारित होने वाले इस शो में हर दिन अलग-अलग विषयों को शामिल किया जाएगा।

ETNOW Swadesh

ETNOW Swadesh ने बदला प्रोग्रामिंग लाइन-अप

नई प्रोग्रामिंग की शुरुआत 'Traders' Radar' से

नई प्रोग्रामिंग की शुरुआत सुबह 7:30 बजे 'Traders' Radar' से होगी। यह प्री-मार्केट प्रोग्राम ट्रेडर्स को बाजार खुलने से पहले तैयार करने में मदद करेगा। इसमें ग्लोबल मार्केट संकेत, एफआईआई-डीआईआई एक्टिविटी, डेरिवेटिव्स डेटा, ब्रोकरेज रिपोर्ट, स्टॉक अपडेट और एक्सपर्ट्स की ट्रेडिंग रणनीतियां शामिल होंगी।

End of Feed