ET NOW Leaders of Tomorrow Awards 2025: 10 मार्च को भारत के टॉप इनोवेटर्स और एक्सीलेंस इंटरप्रेन्योर्स होंगे सम्मानित

ET NOW Leaders of Tomorrow Awards 2025: इवेंट में पैनल डिस्कशन, मुख्य भाषण, स्वास्थ्य, कल्याण और आयुर्वेद में एक्सीलेंस, एडटेक और स्किल डेवलपमेंट में एक्सीलेंस, ऑटोमोबाइल और इलेक्ट्रिक वाहन में एक्सीलेंस, लाइफस्टाइल और कन्ज्यूम प्रोडक्ट्स में एक्सीलेंस, मैन्युफैक्चरिंग में एक्सीलेंस, ग्लोबल बिजनेस लीडरशिप अवार्ड, इंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर जैसी 16 कैटेगरी में एक्सीलेंस इंटरप्रेन्योर को सम्मानित किया जाएगा।

ET NOW Leaders of Tomorrow Awards 2025: भारत के प्रमुख अंग्रेजी बिजनेस न्यूज चैनल ET NOW ने 10 मार्च 2025 को नई दिल्ली में "IDFC FIRST Bank Presents ET NOW Leaders of Tomorrow Awards Season 12" की मेजबानी करने की घोषणा कर दी है। 'पावरिंग इंटरप्रेन्योर्स फॉर द ग्लोबल स्टेज' थीम के तहत आयोजित यह प्रमुख प्लेटफॉर्म उन इंटरप्रेन्योर को सम्मानित करेगा जो न केवल भारत में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं, बल्कि ग्लोबल मार्केट में भी अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं।

ET NOW Leaders of Tomorrow Awards 2025

ET NOW Leaders of Tomorrow Awards 2025

2010 से लगातार 12 सफल सीजन पूरे कर चुके Leaders of Tomorrow शो ने अपनी व्यापक ऑन-एयर पहुंच के माध्यम से भारत के MSME सेक्टर को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। यह सेक्टर देश की आर्थिक वृद्धि, इनोवेशन और रोजगार बनाने का प्रमुख फैक्टर है। इस इवेंट के 2025 एडिशन में उन बिजनेस को विशेष रूप से पहचान दी जाएगी जो अपने इंडस्ट्री में बदलाव ला रहे हैं, इनोवेशन को बढ़ावा दे रहे हैं और वैश्विक प्रतिस्पर्धा में आगे बढ़ रहे हैं।

End of Feed