भारत का अग्रणी हिंदी बिजनेस न्यूज चैनल, ET NOW स्वदेश, निवेशकों और इंडस्ट्री लीडर के बीच काफी कम समय में भरोसे और विकास का पर्याय बन गया है। ET NOW स्वदेश, 3 अक्टूबर 2025 को अपनी चौथी वर्षगांठ मना रहा है। चैनल ने काफी कम समय में खुद को सबसे तेजी से बढ़ते हिंदी बिजनेस न्यूज प्लेटफॉर्म के रूप में मजबूती से स्थापित किया है, जो दर्शकों और निवेशकों के लिए वित्तीय सशक्तिकरण और उनके विकास को भारत की सफलता की कहानी और वित्तीय अवसरों से जोड़ रहा है। 'सच्चाई, अटूट विश्वास और सटीक दिशा निर्देश' थीम पर आधारित, ET NOW स्वदेश अपनी चौथी वर्षगांठ के अवसर पर पूरे दिन बेहतरीन कार्यक्रमों की श्रृंखला प्रस्तुत करेगा, जिसमें मशहूर शेयर मार्केट एक्सपर्ट, विश्लेषक, रणनीतिकार, अग्रणी फंड मैनेजर, कॉर्पोरेट दिग्गज, सी-सूट लीडर, प्रमुख क्षेत्रों के प्रमुख उद्योग प्रतिनिधि और फिन-फ्लुएंसर्स भी शामिल होंगे।
ET NOW स्वदेश
'स्वदेश के चार साल, भरोसा बेशुमार' थीम पर आधारित यह विशेष कार्यक्रम 3 अक्टूबर को ET NOW स्वदेश पर दिखाया जाएगा। इसमें शामिल होंगे प्रमुख सेगमेंट्स:
‘स्वदेश के चार साल, आप बनेंगे मालामाल’ : अतिथि: निलेश शाह (एमडी, कोटक MF), स्वरूप मोहंती (वीसी और सीईओ, मिरेए एसेट इन्वेस्टमेंट), समीर अरोड़ा (फाउंडर, हेलियोस कैपिटल, सिंगापुर), देविना मेहरा (चेयरपर्सन और चीफ इन्वेस्टमेंट स्ट्रेटजिस्ट, फर्स्ट ग्लोबल), गौतम शाह (फाउंडर, गोल्डीलॉक्स ग्लोबल रिसर्च)।
‘स्वदेश के चार साल, भरोसेमंद दिग्गजों के साथ’: विशेषज्ञ: राधिका गुप्ता (एमडी और सीईओ, एडलवाइज म्यूचुअल फंड), चिनू गुप्ता (CFA, फंड मैनेजर – इक्विटी, HSBC म्यूचुअल फंड), मनीष सोंथालिया (चीफ इन्वेस्टमेंट ऑफिसर, एमके इन्वेस्टमेंट मैनेजर्स), फ़िरोज़ अज़ीज़ (डिप्टी सीईओ, आनंद राठी वेल्थ), ऋषि आनंद (एमडी और सीईओ, आधार हाउसिंग फाइनेंस)।
‘स्वदेश के चार साल, चर्चा NSE के साथ’: विशेष अतिथि: आशीष कुमार चौहान (एमडी और सीईओ, NSE)।
‘स्वदेश के चार साल, चर्चा BSE के साथ’: विशेष इनसाइट्स: सुंदरारमन रामामूर्ति (एमडी और सीईओ, BSE)।
‘स्वदेश के चार साल, SIP है बेमिसाल’: म्यूचुअल फंड के मूल सिद्धांतों के साथ: विशाल कपूर (वाइस चेयरमैन, AMFI)।
यह प्रोग्राम निवेशकों और वित्तीय जगत के जानकारों के लिए जानकारी और इनसाइट्स से भरपूर होगा।
द टाइम्स ग्रुप के एमडी ने कहा- ET NOW Swadesh ने मिसाल कायम किया
ET NOW Swadesh के 4वें वार्षिक समारोह के अवसर पर द टाइम्स ग्रुप के प्रबंध निदेशक विनीत जैन ने शुभकामनाएं देते हुए कहा, "मैं भारत के अग्रणी और सबसे विश्वसनीय हिंदी बिजनेस न्यूज चैनल ET Now स्वदेश को देशभर के दर्शकों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के 4 उल्लेखनीय वर्ष पूरे करने के लिए बधाई देता हूं। छोटी सी अवधि में देश में निवेश की संस्कृति ने ऐतिहासिक परिवर्तन देखा गया है। डिमैट खाते की संख्या 7 करोड़ से बढ़कर 25 करोड़ हो गई है, और 2020 के बाद लगभग 8 करोड़ नए निवेशक शेयर बाजार में जुड़े हैं।
द टाइम्स ग्रुप के एमडी ने कहा, "बचत से लेकर वेल्थ क्रिएशन तक, ET Now स्वदेश एक विश्वसनीय मार्गदर्शक रहा है, जो स्टॉक मार्केट के जरिए पैसे कमाने का सटीक, विश्वसनीय और समय पर सलाह देता है। इस चैनल का मिशन हमेशा से राष्ट्र के विकास के साथ-साथ, प्रत्येक भारतीय परिवार की समृद्धि में योगदान देना रहा है। वित्तीय जागरूकता ही वित्तीय सशक्तिकरण की नींव है। इसीलिए ET Now स्वदेश समाज के हर वर्ग में बचत और निवेश की संस्कृति फैलाने के लिए प्रतिबद्ध है।"
"जैसे ही ET Now स्वदेश अपने अगले अध्याय में कदम रख रहा है, इसका फोकस स्पष्ट है- वित्तीय समावेशन को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाना। साथ ही भारत की नई पीढ़ी के निवेशकों को सबसे सटीक इनसाइट्स, सबसे विश्वसनीय और तथ्यात्मक खबरें तथा विश्लेषण और व्यावहारिक रणनीतियां प्रदान करना। वास्तव में, जैसा ET NOW Swadesh कहता है – सटीक और निष्पक्ष निवेश सलाह।"
उन्होंने कहा, "पूरे ET Now स्वदेश परिवार, दर्शकों, विज्ञापनदाताओं और निश्चित रूप से मेरे सहयोगियों को मेरी शुभकामनाएं। मैं आने वाले वर्षों में न केवल ET Now स्वदेश की लगातार मजबूती से बढ़ते हुए देखूंगा, बल्कि यह भी देखूंगा कि यह देश की प्रगति के साथ और लाखों लोगों को वित्तीय सशक्तिकरण प्रदान करता रहेगा।"
शुक्रवार को ET Now स्वदेश में प्रतिष्ठित वक्ता निवेश निर्णयों, वित्तीय प्रबंधन, बाजारों की समझ, MF/SIPs और वेल्थ गोल व वित्तीय स्वतंत्रता प्राप्त करने के महत्व पर जोर देंगे।
अपनी शुरुआत से ही, ET Now स्वदेश वित्तीय सशक्तिकरण और मार्गदर्शन चाहने वाले दर्शकों के लिए पसंदीदा हिंदी बिजनेस न्यूज चैनल के रूप में लगातार विकसित हुआ है। यह चैनल नीति निर्माताओं, कॉर्पोरेट नेताओं और उद्योग विशेषज्ञों के साथ उच्च-प्रभावी, विशेष इंटरव्यू और कार्यक्रम प्रस्तुत करता है।
ET NOW स्वदेश
ET NOW स्वदेश एक हिंदी बिजनेस न्यूज चैनल है जो उद्यमियों, ट्रेडर्स, कॉर्पोरेट जगत और आम भारतीय दर्शकों को ध्यान में रखते हुए विशेष कंटेंट प्रदान करता है। यह चैनल दर्शकों को वित्तीय जानकारी देकर उन्हें सशक्त, शिक्षित और जागरूक करता है, ताकि वे अपनी प्रगति को भारत की सफलता की कहानी से जोड़ सकें। ईटी नाउ टाइम्स नेटवर्क का हिस्सा है, जो द टाइम्स ग्रुप का प्रसारण प्रभाग है।
द टाइम्स ग्रुप के बारे में
द टाइम्स ग्रुप भारत का अग्रणी मीडिया समूह है, जिसकी प्रीमियम मौजूदगी टीवी, डिजिटल, प्रिंट, रेडियो, आउटडोर मीडिया, इवेंट्स, म्यूजिक, फिल्म्स, रियल एस्टेट मार्केटप्लेस, हायर एजुकेशन और एक्जीक्यूटिव एजुकेशन जैसे क्षेत्रों में है।
टाइम्स नेटवर्क के बारे में
टाइम्स नेटवर्क, द टाइम्स ग्रुप का ब्रॉडकास्ट डिवीजन है, जो भारत और विश्वभर में दर्शकों तक सबसे प्रभावशाली कंटेंट पहुंचाता है। यह भारत के प्रमुख ब्रांड्स का घर है, जिनमें टाइम्स नाउ, ईटी नाउ, टाइम्स नाउ नवभारत, ET NOW स्वदेश , जूम, मूवीज़ नाउ, एमएन+, रोमेडी नाउ, एमएनएक्स, मिर्ची, गाना, मैजिकब्रिक्स, जंगली पिक्चर्स, टाइम्स ओओएच, टाइम्स म्यूजिक, जंगली म्यूजिक, फिल्मफेयर, फेमिना, ग्राज़िया और ईटी एज शामिल हैं।
टाइम्स ग्रुप की बैनेट यूनिवर्सिटी और टाइम्सप्रो तेजी से उच्च शिक्षा और एक्जीक्यूटिव शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी बन रहे हैं। हाल ही में इसने दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते खेल – पिकलबॉल – में एक संयुक्त उद्यम के जरिए कदम रखा है।
नेटवर्क की डिजिटल इकाइयां विश्वभर के डिजिटल दर्शकों के लिए कंटेंट तैयार और प्रस्तुत करती हैं, जिसकी पहुंच 4 अरब मासिक दर्शकों तक है। इसमें शामिल हैं: timesnow.in, etnow.in, timesnownavbharat.in, zoomtv.com, etnowswadesh.com, digit.in, timesfoodie.com, healthandme.com, timesdrive.in और telly talk।
