ET Now Leadership Dialogues 2024: 7.2 फीसदी की दर से ग्रोथ हासिल करने का भरोसा, ग्रामीण मांग में इजाफा- RBI गर्वनर शक्तिकांत दास

  • Edited by: Rohit Ojha
  • Updated Jun 18, 2024, 05:44 PM IST

ET Now Leadership Dialogues 2024: अपनी 15वीं वर्षगांठ पर ईटी नाउ, ईटी नाउ लीडरशिप डायलॉग्स 2024 की मेजबानी कर रहा है। शक्तिकांत दास ने कहा कि मौजूदा वित्त वर्ष में हमें 7.2 फीसदी की दर से ग्रोथ हासिल करने का भरोसा है। साथ ही उन्होंने कहा कि हमें हैरानी नहीं होगी की जीडीपी की ग्रोथ 8 फीसदी पर पहुंच जाए।

ET Now Leadership Dialogues 2024: अपनी 15वीं वर्षगांठ पर ईटी नाउ, ईटी नाउ लीडरशिप डायलॉग्स 2024 की मेजबानी कर रहा है। इस मंच पर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर शक्तिकांत दास ने शिरकत की और देश की इकोनॉमी पर अपना नजरिया देश के सामने रखा। शक्तिकांत दास ने कहा कि जीडीपी ग्रोथ को लेकर हम आशावादी हैं। उन्होंने भारत की ग्रोथ स्टोरी पर बात की। शक्तिकांत दास ने कहा कि अर्थव्यवस्था के सभी वित्तीय पहलू स्थिर बने हुए हैं।

RBI Governor Shaktikanta Das at ET Now Leadership Dialogues 2024

7.2 फीसदी की दर से ग्रोथ का भरोसा

शक्तिकांत दास ने कहा कि मौजूदा वित्त वर्ष में हमें 7.2 फीसदी की दर से ग्रोथ हासिल करने का भरोसा है। साथ ही उन्होंने कहा कि हमें हैरानी नहीं होगी की जीडीपी की ग्रोथ 8 फीसदी पर पहुंच जाए। अगर आप पिछले तीन साल के एवरेज को देखें तो आर्थिक विकास दर 8.3 फीसदी से अधिक है।

End of Feed