EPS Explained : कैसे तय होती है प्राइवेट कर्मचारियों की पेंशन, कितने साल में मिलेगी कितनी रकम?

प्राइवेट कर्मचारियों के लिए EPFO की तरफ से EPS योजना के तहत पेंशन मिलती है। लेकिन, अक्सर कन्फ्यूजन रहता है कि कितनी नौकरी पर कितनी पेंशन मिलेगी। यहां चेक करें 10 से 35 साल नौकरी और पेंशन का हिसाब।

EPS Private Sector Employee Pension Formula : सरकारी नौकरी में खासतौर पर ओल्ड पेंशन स्कीम (OPS) में पेंशन का हिसाब सीधा रहता है, इसमें अक्सर कर्मचारी के आखिरी महीने वेतन के आधार पर पेंशन तय होती है। लेकिन, प्राइवेट नौकरी करने वाले कर्मचारियों के लिए रिटायरमेंट के बाद मिलने वाली पेंशन का हिसाब थोड़ा पेचीदा है। अगर कर्मचारी कर्मचारी पेंशन योजना यानी EPS के दायरे में है, तो पेंशन मुख्य रूप से दो चीजों पर निर्भर करती है। पहली, पेंशन योग्य वेतन और दूसरी पेंशन योग्य सेवा। इन दो आधार पर तय होता है कि रिटायरमेंट के बाद हर महीने कितनी रकम पेंशन के तौर पर मिलेगी।

EPS Pension Calculation

EPS पेंशन का हिसाब

EPS में कितना है पेंशन योग्य वेतन?

सरकारी कर्मचारियों को पेंशन उनको मिलने वाल लगभग पूरे वेतने के आधार पर मिलती है। लेकिन, प्राइवेट कर्मचारियों के लिए EPFO ने फिलहाल पेंशन योग्य वेतन सीमा 15000 रुपये तय कर रखी है। इसका मतलब है कि अगर किसी प्राइवेट कर्मचारी का वेतन 15,000 से ज्यादा है। लेकिन, उसने ज्यादा पेंशन का विकल्प चुनकर EPS कटौती नहीं बढ़ाई है, तो उसे 15,000 रुपये की सीमा के आधार पर ही पेंशन दी जाएगी।

End of Feed