Pension Latest News in Hindi: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (Employees Provident Fund Organisation:EPFO) ने उच्च पेंशन (Pension) के लिए आवेदन करने की समय-सीमा 11 जुलाई तक बढ़ा दी है।
तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (फाइलः iStock)
दरअसल, ईपीएस यानी कर्मचारी पेंशन योजना से हायर पेंशन के आवेदन की 26 जून, 2023 अंतिम तारीख थी। वैसे, एप्लीकेंट्स को सोमवार को ईपीएफओ पोर्टल पर अपने ऐप्लीकेशन देने में कई प्रकार की समस्याएं आईं, जिनमें अधिकतर टेक्निकल ग्लिच से जुड़ी थीं।
हालांकि, इस पेंशन के लिए आवेदन की असल आखिरी तारीख तीन मार्च थी, मगर इसे दो बार एक्सटेंड किया गया। पहले तीन मई, 2023 और उसके बाद 26 जून किया गया था। यानी इस बार यह समयसीमा तीसरी बार बढ़ाई गई।
What is Higher Pension?
सरल भाषा में समझें तो हायर पेंशन का मतलब अधिक पेंशन से है। दरअसल, साल 1996 में पैरा 11 (3) में एक प्रावधान जुड़ा था। ईपीएफओ सदस्यों को इसते तहत पेंशन कंट्रीब्यूशन में पूरा वेतन (बेसिक + डीए यानी महंगाई भत्ता) को 8.33 फीसदी तक बढ़ाने को मंजूरी दी थी।
अगर आप हायर पेंशन का विकल्प चुनते हैं तब सेवानिवृत्ति के बाद मिलने वाली लमसम रकम घट जाती है, पर पेंशन में इजाफा हो जाता है। एक्सपर्ट्स की मानें तो इस स्कीम में जहां फायदे हैं, वहीं कुछ नुकसान भी हैं।
