EPF में गलत नॉमिनी की वजह से अटक सकता है पैसा! नॉमिनेशन को लेकर भूलकर भी न करें ये काम

EPF Nomination Rules: अगर आप भी एक नौकरीपेशा व्यक्ति हैं और आपका भी पीएफ कटता है तो आपको ईपीएफ नॉमिनेशन नियमों की भी जानकारी होनी चाहिए।

EPF Nomination Rules: पीएफ खाते (PF Account) में नॉमिनी जोड़ना एक बेहद महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। कई लोग इस प्रक्रिया को केवल औपचारिकता समझकर पूरा कर देते हैं, लेकिन आपको यह समझने की जरूरत है कि अगर नॉमिनी को नियमों के अनुसार नहीं चुना जाता तो पूरी नॉमिनेशन अमान्य भी हो सकती है। ऐसी स्थिति में खाताधारक की मृत्यु के बाद EPF और दूसरे लाभों के भुगतान में परेशानी आ सकती है। इसलिए यह जरूरी है कि सदस्य सही व्यक्ति को नॉमिनी बनाए और समय-समय पर जानकारी अपडेट भी करता रहे। हालांकि, पीएफ खाते में नॉमिनी किसको बनाया जा सकता है, इसे लेकर भी जानकारी होनी चाहिए-

EPF Nomination Rules

ईपीएफ नॉमिनेशन रूल्स (Photo: iStock)

कौन बन सकता है EPF का नॉमिनी?

नियमों के अनुसार, अगर किसी सदस्य का परिवार है तो उसे अपने परिवार के किसी एक या एक से अधिक सदस्यों को ही नॉमिनी बनाना होगा। परिवार में आमतौर पर पति या पत्नी, बच्चे, आश्रित माता-पिता और कुछ अन्य पात्र सदस्य शामिल होते हैं। अगर परिवार मौजूद होने के बावजूद किसी बाहरी व्यक्ति को नॉमिनी बनाया जाता है, तो ऐसी नॉमिनेशन मान्य नहीं मानी जाएगी। वहीं, अगर सदस्य के पास परिवार नहीं है तो वह किसी भी व्यक्ति को नॉमिनी नियुक्त कर सकता है। हालांकि बाद में अगर उसका परिवार बन जाता है, तो पहले की नॉमिनेशन खुद ही अमान्य हो जाती है और उसे नई नॉमिनेशन दाखिल करनी होती है।

End of Feed