ENIL Q1 Results: एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL जो भारत की नंबर 1 एफएम रेडियो चैनल रेडियो मिर्ची और ऑडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म गाना का संचालन करती है उसने वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही (Q1FY26) के नतीजे जारी किए हैं। तिमाही नतीजों में कंपनी की इनकम में बढ़ोतरी हुई है। समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 117 करोड़ रुपये रहा, जो वर्ष-दर-वर्ष 3 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है।
ENIL Q1 Results (Pic credit: Enil.co.in)
कंपनी की कमाई और लाभ
इस तिमाही में ENIL ने कुल ₹117 करोड़ की आय दर्ज की, जो पिछले साल की तुलना में 3% की बढ़ोतरी है। घरेलू बाजार से कमाई ₹113 करोड़ रही, जिसमें 3.2% की सालाना वृद्धि देखी गई। कंपनी का EBITDA (कमाई पहले टैक्स, ब्याज और अन्य खर्चों के) के रूप में मुनाफा ₹6.2 करोड़ रहा, जो 3.6% अधिक है।
डिजिटल और नॉन-रेडियो बिजनेस ने संभाला मोर्चा
रेडियो विज्ञापन से कमाई थोड़ी धीमी रही, क्योंकि पिछले साल आम चुनाव के चलते इस सेक्टर में असामान्य उछाल देखा गया था। हालांकि, डिजिटल बिजनेस और इवेंट्स एवं सॉल्यूशन सर्विसेस में तगड़ा ग्रोथ देखने को मिला।
गाना और डिजिटल बिजनेस में बूम
ENIL का डिजिटल सेगमेंट इस तिमाही में ₹21.7 करोड़ तक पहुंच गया। यह अब रेडियो विज्ञापन से मिलने वाली आय का 40.7% है, जबकि पिछले साल यह सिर्फ 24.8% था। डिजिटल सेक्टर में 41.2% की ग्रोथ दर्ज की गई। खास बात ये है कि डिजिटल में निवेश घटकर ₹9.8 करोड़ रह गया (पिछले साल ₹14.2 करोड़), यानी ज्यादा कमाई कम खर्च में।
इंटरनेशनल ऑपरेशंस और बैलेंस शीट
इंटरनेशनल सेगमेंट से भी कंपनी को ₹4.1 करोड़ की आय हुई और EBITDA पॉजिटिव रहा। कंपनी के पास 30 जून 2025 तक ₹349 करोड़ का कैश रिजर्व है, जो इसकी मजबूत वित्तीय स्थिति को दर्शाता है।
ENIL के सीईओ यतीश मेहरिशी ने कहा कि इस तिमाही में कई चुनौतियां थीं, लेकिन हमारी रणनीति रेडियो से मल्टीमीडिया कंपनी की ओर ट्रांजिशन रंग ला रही है। हमारी ईवेंट्स और सॉल्यूशन्स सर्विसेज में 33% की ग्रोथ हुई है। गाना पर यूजर्स की संख्या और इंगेजमेंट लगातार बढ़ रही है। डिजिटल में बेहतर लागत प्रबंधन और मल्टी-प्लेटफॉर्म विस्तार पर फोकस से हम आने वाले समय में और भी बेहतर प्रदर्शन करेंगे।
ENIL के बारे में
ENIL (BSE: 532700 | NSE: ENIL) भारत की अग्रणी शहर-केंद्रित मीडिया कंपनी है। इसकी शुरुआत जून 1999 में हुई थी और यह भारत के 63 शहरों में एफएम रेडियो स्टेशन संचालित करती है। ENIL की प्रमोटर कंपनी Bennett, Coleman & Co. Ltd. (TOI ग्रुप) है, जिसकी 187 वर्षों की विरासत है।
