ENIL Q1 results: भारत के नंबर 1 FM रेडियो चैनल 'रेडियो मिर्ची' और प्रमुख ऑडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म 'गाना' को चलाने वाली कंपनी 'एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड' ने बुधवार को 30 जून, 2026 को समाप्त हुई पहली तिमाही के नतीजों की घोषणा की। कंपनी ने लगातार हो रहे मजबूत डिजिटल बिजनेस के बदौलत शानदार रेवन्यू ग्रोथ और मुनाफा दर्ज किया है। कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, Q1FY27 के लिए कुल रेवेन्यू ₹113 करोड़ रहा, जिसमें घरेलू रेवेन्यू ₹111 करोड़ था। इस तिमाही में EBITDA 42% बढ़कर ₹8.7 करोड़ हो गया। यह कंपनी द्वारा लागत कम करने के लिए उठाए गए कई रणनीतिक कदमों के सफल क्रियान्वयन का परिणाम है।
ENIL रिजल्ट
चुनौतियों के बावजूद डिजिटल बिजनेस का मुनाफा बढ़ा
मैक्रो-इकोनॉमिक चुनौतियों के बावजूद, नॉन-डिजिटल बिजनेस की मुनाफे में सुधार हुआ है। चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के दौरान EBITDA में 7.4% तथा PAT में 85% की बढ़ोतरी दर्ज की गई। ENIL के डिजिटल बिजनेस में तेज ग्रोथ जारी रही और इसने पहली तिमाही में ₹31.1 करोड़ का रेवेन्यू दर्ज किया, जो पिछले साल की इसी तिमाही के मुकाबले 43.3% ज्यादा है। अब यह कंपनी के कुल रेवेन्यू का 30.2% हो गया है, जबकि Q1FY26 में यह 23.0% था। इस ग्रोथ की मुख्य वजह Gaana पर यूजर्स की मजबूत संख्या और प्लेटफॉर्म पर कंज्यूमर एंगेजमेंट थी। खास बात यह है कि यह बेहतर दक्षता के साथ हासिल किया गया। डिजिटल बिजनेस में निवेश पिछले साल की इसी तिमाही के ₹9.8 करोड़ से घटकर ₹8.3 करोड़ रह गया।
रेडियो विज्ञापन पर दबाव बना रहा
इंडस्ट्री के सुस्त हालात और विज्ञापन को लेकर कमजोर धारणा के बीच रेडियो विज्ञापन पर दबाव बना रहा। Q1FY27 में इंटरनेशनल बिजनेस ₹3 करोड़ का था। 30 जून, 2026 तक ENIL की बैलेंस शीट मजबूत रही और कैश बैलेंस ₹389.7 करोड़ था।
डिजिटल बिजनेस ने मजबूत रफ्तार बनाए रखी: CEO
ENIL की शानदार नतीजों पर टिप्पणी करते हुए, कंपनी के CEO यतीश मेहरिशी ने कहा कि Q1FY27 में भी कामकाज का माहौल चुनौतीपूर्ण बना रहा। जियोपॉलिटिकल अनिश्चितता और विज्ञापन पर कम खर्च करने के कारण पारंपरिक मीडिया और इवेंट्स पर असर पड़ा। हालांकि, रेवेन्यू पर दबाव के बावजूद, हमारे कॉस्ट-ट्रांसफॉर्मेशन प्रोग्राम के शुरुआती फायदों ने मौजूदा बिजनेस की प्रॉफिटेबिलिटी को मजबूत करने में मदद की। हमारे डिजिटल बिजनेस ने मजबूत रफ्तार बनाए रखी, जिसमें रेवेन्यू में 43% की बढ़ोतरी हुई और नुकसान कम होता रहा। हम लंबे समय तक बिजनेस ग्रोथ के लिए अपने रेवेन्यू पोर्टफोलियो में विविधता लाने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।
