नौकरी के लिए अब डिग्री नहीं, स्किल चाहिए! 10वीं फेल भी इन सेक्टर्स में पा सकते हैं नौकरी

Low-Education Jobs: भारतीय नौकरी बाजार अब एक स्किल‑फर्स्ट अर्थव्यवस्था की ओर बढ़ रहा है। एक लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, 10वीं से भी कम पढ़ा-लिखा होना अब बहुत सी नौकरियों की सबसे अधिक पसंदीदा क्वालिफिकेशन बन चुकी है। अब ऐसे पदों पर ट्रेनिंग और ऑनबोर्डिंग को लेकर अधिक ध्यान दिया जा रहा है, जहां काम जल्दी सीखा जा सके और सीधे उत्पादन में लगाया जा सके।

Low-Education Jobs: क्या आपको भी लगता है एक अच्छी नौकरी पाने के लिए अधिक पढ़ा-लिखा होना एक पहली और जरूरी शर्त है। अगर हां, तो आपकी यह सोच एक लेटेस्ट रिपोर्ट के साथ बदल सकती है। वर्कइंडिया की एक लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, 10वीं से भी कम पढ़ा-लिखा होना अब बहुत सी नौकरियों की सबसे अधिक पसंदीदा क्वालिफिकेशन बन चुकी है, जो भारतीय लेबर मार्केट की दिशा बदलने का संकेत है।

Job

भारतीय नौकरी बाजार एक स्किल‑फर्स्ट अर्थव्यवस्था की ओर (Photo : iStock)

बदल रही नौकरियों की जरूरत

पहले शिक्षा को नौकरी का एक मजबूत संकेतक माना जाता था, क्योंकि यह अनुशासन, मूल साक्षरता और सीखने की क्षमता को दर्शाता था। लेकिन अब कंपनियां ऐसे पदों पर ट्रेनिंग और ऑनबोर्डिंग को लेकर अधिक ध्यान दे रही हैं, जहां काम जल्दी सीखा जा सके और सीधे उत्पादन में लगाया जा सके। इस बदलाव से पारंपरिक शिक्षा और रोजगार के बीच की दूरी बढ़ रही है।

End of Feed