Emmforce Autotech IPO GMP: ऑटो कंपोनेंट बनाने वाली एम्मफोर्स ऑटोटेक लिमिटेड का IPO मंगलवार 23 अप्रैल को खुला था और गुरुवार 25 जनवरी को इसमें आवेदन का आखिरी दिन है। इसके आईपीओ को जबरदस्त रेस्पॉन्स मिल रहा है। गुरुवार को साढ़े 3 बजे तक कंपनी का आईपीओ 339.11 गुना सब्सक्राइब हो चुका है। इसके आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 93-98 रु का है। इस बीच आईपीओ वॉच के अनुसार एम्मफोर्स ऑटोटेक का ग्रे-मार्केट प्रीमियम (GMP) 110 रु पहुंच चुका है। यानी अगर इसके आईपीओ में शेयरों का फाइनल प्राइस 98 रु भी तय होता है तो मौजूदा जीएमपी के आधार पर एम्मफोर्स ऑटोटेक का शेयर लिस्टिंग पर निवेशकों का पैसा डबल से ज्यादा कर सकता है।
एम्मफोर्स ऑटोटेक के आईपीओ को शानदार रेस्पॉन्स
ये भी पढ़ें -
कितना फंड जुटाएगी एम्मफोर्स ऑटोटेक
एम्मफोर्स ऑटोटेक अपने आईपीओ के जरिए 54 करोड़ रुपये जुटाएगी। इसका आईपीओ एसएमई कैटेगरी का है। पंचकुला हेडक्वार्टर वाली कंपनी के आईपीओ में 54.99 लाख शेयर बेचे जाएंगे।
एम्मफोर्स ऑटोटेक के शेयर की लिस्टिंग 30 अप्रैल को होगी। एंकर निवेशकों के लिए पब्लिक इश्यू सोमवार 22 अप्रैल को एक दिन के लिए खुला था।
क्या है कंपनी का बिजनेस
एम्मफोर्स ऑटोटेक रेसिंग व्हीकल्स के लिए ड्राइवट्रेन पार्ट्स बनाती है और निर्यात करती है। एम्मफोर्स ऑटोटेक लिमिटेड के प्रमोटरों में नीतू मेहता, अशोक मेहता और अजीज मेहता शामिल हैं। इनके पास कंपनी की 100% शेयर है, जो आईपीओ इश्यू के बाद घटकर 73.17% रह जाएगी।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर एक आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
