बिना रेपो रेट कट के EMI में राहत! ₹50 लाख के होम लोन पर कैसे बचेंगे ₹20 लाख

RBI के रेपो रेट को स्थिर रखने के बावजूद आप अपने होम लोन का बोझ भारी भरकम कम कर सकते हैं। बिना किसी आधिकारिक कटौती के भी स्मार्ट फाइनेंशियल प्लानिंग के जरिए आप ₹50 लाख के लोन पर करीब ₹20 लाख तक का ब्याज बचा सकते हैं। आइए जानते हैं वो 3 जादुई ट्रिक्स, जो आपके लोन की अवधि और EMI का तनाव दोनों कम कर देंगी।

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की हालिया मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) की बैठक के बाद उन लाखों लोगों को थोड़ी निराशा हाथ लगी है, जो अपने होम लोन की EMI घटने का इंतजार कर रहे थे। गवर्नर संजय मल्होत्रा ने रेपो रेट को 5.25 फीसदी पर स्थिर रखने का फैसला किया है, जिसका सीधा मतलब है कि फिलहाल बैंकों की तरफ से ब्याज दरों में कोई कटौती नहीं होने वाली। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बिना आरबीआई की मदद के भी आप अपने होम लोन का बोझ कम कर सकते हैं? जी हां, कुछ स्मार्ट वित्तीय रणनीतियों को अपनाकर आप न केवल अपनी EMI का तनाव कम कर सकते हैं, बल्कि लोन की अवधि खत्म होने तक लाखों रुपये का ब्याज भी बचा सकते हैं।

Home Loan

50 लाख के लोन पर 20 लाख की बचत

होम लोन को जल्दी खत्म करने और ब्याज बचाने का सबसे सरल तरीका है 'सालाना एक अतिरिक्त EMI' का भुगतान। इसे एक उदाहरण से समझते हैं—मान लीजिए आपने 8.5% की ब्याज दर पर 50 लाख रुपये का होम लोन 25 साल के लिए लिया है। इस हिसाब से आपकी मासिक EMI 40,261 रुपये बनती है और पूरे 25 साल में आप कुल 1.21 करोड़ रुपये (मूलधन + ब्याज) चुकाते हैं। यानी आप 50 लाख के लोन पर करीब 71 लाख रुपये सिर्फ ब्याज में दे देते हैं। लेकिन, यदि आप हर साल सिर्फ एक अतिरिक्त EMI (40,261 रुपये) जमा करते हैं, तो आपके ब्याज का बोझ करीब 18 से 20 लाख रुपये तक कम हो सकता है। यह छोटी सी बचत आपके लोन के कई साल घटा देती है।

End of Feed