Emergency Fund की ABCD: मुश्किल वक्त के लिए बैंक में कितना कैश रखना है जरूरी?

Emergency Fund: इमरजेंसी फंड आर्थिक सुरक्षा का मजबूत कवच है। एक्सपर्ट्स ने 6-12 महीने के जरूरी खर्चों के बराबर राशि अलग रखने की सलाह देते हैं, ताकि नौकरी छूटने, बीमारी या अन्य संकट में वित्तीय परेशानी न हो।

Emergency Fund : जीवन में कब कौन-सी आर्थिक परेशानी सामने आ जाए, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है। नौकरी छूट जाना, अचानक बीमारी, किसी बड़े घरेलू खर्च का आ जाना या फिर बिजनेस में नुकसान जैसी परिस्थितियां किसी भी व्यक्ति की वित्तीय स्थिति को प्रभावित कर सकती हैं। ऐसे समय में इमरजेंसी फंड सबसे बड़ा सहारा बनता है । वित्तीय एक्सपर्ट्स का मानना है कि हर व्यक्ति को अपनी नियमित आय के अलावा एक अलग इमरजेंसी फंड तैयार रखना चाहिए, ताकि मुश्किल समय में कर्ज लेने या निवेश तोड़ने की जरूरत न पड़े। आइए समझते इसकी फाइनेंशियल प्लानिंग (Financial Planning) क्यों जरूरी है।

Emergency Fund, Financial Planning, Personal Finance, Savings, Emergency Savings, Cash Reserve

इमरजेंसी फंड अचानक आने वाले संकट में बनता है सबसे बड़ा सहारा

क्या होता है Emergency Fund?

इमरजेंसी फंड वह राशि होती है जिसे केवल आपातकालीन परिस्थितियों के लिए सुरक्षित रखा जाता है। यह पैसा आपकी रोजमर्रा की जरुरतों या निवेश के लिए नहीं होता। इसका मुख्य उद्देश्य आर्थिक संकट के समय परिवार की वित्तीय सुरक्षा सुनिश्चित करना है। यह फंड बैंक सेविंग अकाउंट, फिक्स्ड डिपॉजिट या अन्य ऐसे साधनों में रखा जा सकता है जहां जरूरत पड़ने पर तुरंत पैसा निकाला जा सके।

End of Feed