Elon Musk Sells X: एलन मस्क ने शुक्रवार को ऐलान किया है कि उन्होंने अपनी सोशल मीडिया साइट X को अपनी खुद की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी xAI को 33 बिलियन डॉलर के ऑल-स्टॉक सौदे में बेच दिया है। दोनों कंपनियाँ प्राइवेट ओनरशिप वाली हैं, जिसका मतलब है कि उन्हें अपने फाइनेंस का खुलासा पब्लिक के सामने करने की आवश्यकता नहीं है। मस्क ने एक्स (जिसे पहले ट्विटर कहा जाता था) पर एक पोस्ट में कहा कि यह कदम "एक्सएआई की एडवांस्ड AI क्षमता और विशेषज्ञता को एक्स की व्यापक रीच के साथ मिलाकर अपार संभावनाओं को अनलॉक करेगा।"
एलन मस्क ने बेचा एक्स
ये भी पढ़ें -
X और xAI की वैल्यू कितनी
मस्क ने कहा कि इस डील में एक्सएआई की वैल्यू 80 बिलियन डॉलर और एक्स की 33 बिलियन डॉलर है। मस्क, जो टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ के साथ-साथ राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के सलाहकार के रूप में काम कर रहे हैं, ने 2022 में 4 बिलियन डॉलर में ट्विटर नामक साइट खरीदी। इसके कर्मचारियों को हटा दिया और इसका नाम बदलकर एक्स कर दिया।
एक-दूसरे से जुड़ा हुआ है xAI और X का भविष्य
मस्क के मुताबिक xAI और X का भविष्य आपस में जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि आज, हम आधिकारिक तौर पर डेटा, मॉडल, कंप्यूट, डिस्ट्रिब्यूशन और प्रतिभा को मिलाने का कदम उठा रहे हैं। यह मिश्रण xAI की एडवांस्ड AI कैपेबिलिटी और एक्सपर्टाइज को X की व्यापक रीच के साथ मिलाकर अपार संभावनाओं को खोलेगा।
उन्होंने कहा कि संयुक्त कंपनी अरबों लोगों को अधिक स्मार्ट, अधिक मीनिंगफुल एक्सपीरियंस प्रोवाइड करेगी, जबकि सच की खोज और ज्ञान को आगे बढ़ाने के हमारे मूल मिशन के प्रति सच्ची रहेगी।
