गर्मी ने दिखाना शुरू किया भीषण रूप, अप्रैल में बिजली की अधिकतम मांग 240 गीगावाट के पार

देश में तापमान बढ़ने और लू के कारण अधिकतम बिजली मांग जल्द ही सितंबर 2023 में दर्ज 243.27 गीगावाट के दूसरे सबसे ऊंचे स्तर को पार कर सकती है। मई 2024 में अधिकतम बिजली मांग लगभग 250 गीगावाट के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई थी।

देश में बिजली की अधिकतम मांग बढ़ते तापमान के कारण कूलर और एयर कंडीशनर जैसे शीतलन उपकरणों के अधिक इस्तेमाल के मद्देनजर बृहस्पतिवार को इस मौसम में सर्वाधिक स्तर 240 गीगावाट के पार पहुंच गई। देश में पूरी की गई अधिकतम बिजली मांग (एक दिन में सबसे अधिक आपूर्ति) 23 अप्रैल को 240.12 गीगावाट दर्ज की गई, जो 22 अप्रैल के 239.70 गीगावाट से थोड़ी अधिक है और इस मौसम की सर्वाधिक है।

Electricity

सितंबर के महीने तक बिजली की मांग में और अधिक इजाफा हो सकता है। (फोटो क्रेडिट-iStock)

विशेषज्ञों के अनुसार, देश में तापमान बढ़ने और लू के कारण अधिकतम बिजली मांग जल्द ही सितंबर 2023 में दर्ज 243.27 गीगावाट के दूसरे सबसे ऊंचे स्तर को पार कर सकती है। मई 2024 में अधिकतम बिजली मांग लगभग 250 गीगावाट के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई थी। इससे पहले सितंबर 2023 में 243.27 गीगावाट का रिकॉर्ड दर्ज किया गया था। पिछले वर्ष बिजली की अधिकतम मांग जून में 242.77 गीगावाट दर्ज की गई थी।

End of Feed