Election Results 2024 Share Market Updates : शेयर बाजार धड़ाम, सेंसेक्स 4389 अंक गिरकर बंद, निवेशकों के 29.13 लाख करोड़ रु हुए स्वाहा

Election Results 2024 Share Market Updates :2024 के लोकसभा चुनावों के लिए वोटों की गिनती के बीच मंगलवार को कारोबार के अंत में सेंसेक्स 4389.73 अंक या 5.74 फीसदी की कमजोरी के साथ 72,079.05 पर और निफ्टी 1379.40 अंक या 5.93 फीसदी की गिरावट के साथ 21,884.50 पर बंद हुआ।

Election Results 2024 Share Market Updates : आज शेयर बाजार का कोविड-19 महामारी के बाद सबसे खराब सत्र रहा। सेंसेक्स आज करीब 6,000 अंक से अधिक गिर गया और निफ्टी लगभग 2,000 अंक गिर गया। हालंकि बाद में बाजार थोड़ा संभला। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 4389.73 अंक या 5.74 फीसदी की कमजोरी के साथ 72,079.05 पर और निफ्टी 1379.40 अंक या 5.93 फीसदी की गिरावट के साथ 21,884.50 पर बंद हुआ।

Election Results 2024 Share Market Updates

सोमवार को शेयर बाजार बंद होने पर बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों की मार्केट कैपिटल 4,25,91,511.54 करोड़ रु थी। जबकि मंगलवार को कारोबार के अंत में इन कंपनियों की कुल मार्केट कैपिटल 3,96,77,654.71 करोड़ रु रह गई है। यानी निवेशकों की संपत्ति एक ही दिन में 2913856.83 करोड़ रु घटी है।एफएमसीजी को छोड़कर अन्य सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए। रियल्टी, टेलीकॉम, मेटल, कैपिटल गुड्स, तेल एवं गैस, पावर और पीएसयू बैंक प्रत्येक में 10 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई।

End of Feed