अंडा हुआ 40% महंगा, मक्के की कीमत से क्या है कनेक्शन, समझें पूरा गणित

Egg Price Hike: पेट्रोल में एथेनॉल मिलाने के लिए मक्के की मांग बढ़ने से मुर्गियों का दाना महंगा हो गया है। इसके चलते अंडों के साथ-साथ प्याज और तेल के दाम भी काफी बढ़ गए हैं।

Egg Price Hike : अगर आपके घर में रोज सुबह अंडा खाने की आदत है, तो अब आपकी जेब पर थोड़ा ज्यादा बोझ पड़ने वाला है। देश में पिछले एक साल में अंडे के दाम बहुत तेजी से बढ़े हैं। बाजार में एक अंडा अब 8.50 से 9 रुपये का मिल रहा है। पोल्ट्री फार्म (जहां मुर्गियां पाली जाती हैं) में ही एक अंडे की कीमत 7 रुपये के आसपास पहुंच गई है। यानी अंडे के दाम 35 से 40 प्रतिशत तक बढ़ चुके हैं। मुर्गियों को जो दाना खिलाया जाता है, उसमें 65 से 70 प्रतिशत मक्का होता है। देश में हर साल जितना मक्का उगता है, उसका एक बड़ा हिस्सा (करीबी 37 प्रतिशत) अब एथेनॉल बनाने वाली फैक्ट्रियों में जाने लगा है। इस वजह से बाजार में मुर्गियों के लिए मक्का कम पड़ने लगा है। जब मक्का कम हुआ, तो उसके दाम भी बढ़ गए। तीन साल पहले जो मक्का 14,000 रुपये प्रति टन मिलता था, वह अब 26,500 रुपये प्रति टन का हो गया है। दाना महंगा होने के कारण पोल्ट्री फार्म मालिकों के लिए मुर्गियां पालना महंगा हो गया है, जिससे अंडे के दाम भी बढ़ गए हैं।

Egg price hike, Poultry feed costs, Maize demand, Food inflation, Kitchen budget, Commodity prices

क्यों महंगा हुआ आपका का अंडा? जानिए पूरा गणित (तस्वीर-AI)

गर्मी और मौसम की मार

अंडे महंगे होने की सिर्फ एक वजह एथेनॉल ही नहीं है। इस बार पड़ी तेज गर्मी और खराब मौसम के कारण भी पोल्ट्री फार्म चलाने का खर्च बढ़ गया है। बहुत सी मुर्गियां गर्मी झेल नहीं पाईं। जानकारों का कहना है कि आने वाले ठंड के दिनों में अंडों की मांग और बढ़ेगी, जिससे ये और महंगे हो सकते हैं।

End of Feed