Anil Ambani पर ED की बड़ी कार्रवाई, दिल्ली, नोएडा, मुंबई समेत कई शहरों में 3,000 करोड़ से अधिक की प्रॉपर्टी जब्त की

देश के जानेमाने उद्योगपति अनिल अंबानी पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने अनिल अंबानी की करीब 3000 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी जब्त की है। आपको बता दें कि ईडी ने अगस्त में अनिल अंबानी से पूछताछ की थी।

Anil Ambani पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है। मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में एजेंसी ने रिलायंस समूह के चेयरमैन अनिल अंबानी की ग्रुप कंपनियों से जुड़ी 3,000 करोड़ रुपये से अधिक की प्रॉपर्टी जब्त की हैं। आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अनिल अंबानी

अनिल अंबानी (PTI)

न्यूज एजेंसी PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, ईडी ने धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA ) के तहत संपत्तियों को कुर्क करने के लिए चार अनंतिम आदेश जारी किए हैं। इन संपत्तियों में 66 वर्षीय अंबानी का मुंबई के पाली हिल स्थित में घर और उनके समूह की कंपनियों की अन्य आवासीय एवं वाणिज्यिक संपत्तियां शामिल हैं। दिल्ली में महाराजा रणजीत सिंह मार्ग पर रिलायंस सेंटर का एक भूखंड और राष्ट्रीय राजधानी, नोएडा, गाजियाबाद, मुंबई, पुणे, ठाणे, हैदराबाद, चेन्नई और पूर्वी गोदावरी में कई अन्य संपत्तियां भी कुर्क की गई हैं। सूत्रों के अनुसार, कुर्क की गई संपत्तियों का कुल मूल्य 3,084 करोड़ रुपये है।

End of Feed