ED की रेड पड़ी तो छोड़ कर भाग गए फरारी, बेंटले जैसी 17 लग्जरी कारें, जानें कौन हैं बंसल ब्रदर्स

ED Raid On IREO And M3M: एम3एम की वेबसाइट के अनुसार ये खुद को उत्तर भारत का नंबर 1 डेवलपर बताती है। वहीं इसने पूरे इंडिया में खुद को दूसरे नंबर का डेवलपर बताया है। कई बड़े ब्रांड्स के साथ इसका टाई-अप है, जिनमें एक्सिस बैंक (Axis Bank) और एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) भी शामिल हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • ईडी ने की आईआरईओ और एम3एम के खिलाफ कार्रवाई
  • फेरारी, बेंटले जैसी 17 कारें जब्त
  • जांच से बचने के लिए भाग कंपनियों के मालिक

ED Raid On IREO And M3M: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अपने सर्च ऑपरेशन मे दो रियल एस्टेट दिग्गज कंपनियों से फरारी (Ferrari), लेम्बोर्गिनी (Lamborghini), रोल्स रॉयस (Rolls Royce), मर्सिडीज-बेंज (Mercedes-Benz), बेंटले (Bentley) और लैंड रोवर (Land Rover) जैसी कारों समेत 60 करोड़ रुपये की लग्जरी कारों को जब्त किया है। इन कंपनियों में IREO और M3M शामिल हैं। बता दें कि ईडी मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में रियल एस्टेट ग्रुप के खिलाफ सर्च ऑपरेशन चला रहा है।

मालिक हो गए फरार

ईटी रियल्टी की रिपोर्ट के अनुसार ईडी ने आरोप लगाया कि एम3एम ग्रुप के मालिक, कंट्रोलर और प्रमोटर बसंत बंसल, रूप कुमार बंसल, पंकज बंसल और अन्य मुख्य लोग रेड के दौरान जांच से बचते रहे। ईडी पिछले कुछ सालों से IREO ग्रुप की जांच कर रही है। इसने ग्रुप पर निवेशकों और ग्राहकों के फंड को डायवर्ट और फ्रॉड करने के आरोप लगाए हैं।

End of Feed