सहारा समूह के पूर्व डिप्टी डायरेक्टर ओपी श्रीवास्तव को ED ने किया अरेस्ट, लाखों करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग का है आरोप

OP श्रीवास्तव, सहारा समूह के पूर्व डिप्टी डायरेक्टर हैं। उनके ऊपर मनी लॉन्ड्रिंग (धन शोधन) का बड़ा आरोप लिया गया है। उनके ऊपर आरोप है कि उन्होंने निवेशकों के साथ धोखाधड़ी की, शेल कंपनियों के ज़रिए फंड की हेराफेरी की और बड़े पैमाने पर पैसा गलत रूप से चलाया।

ईडी ने सहारा समूह के पूर्व डिप्टी डायरेक्टर ओ.पी. श्रीवास्तव को करोड़ों-अरबों रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार कर लिया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने निवेशकों से भारी भरकम रकम जुटाने में गड़बड़ी की और शेल कंपनियों के जरिए फंड को इधर-उधर किया। सुब्रत रॉय के निधन के बाद सहारा की कई संपत्तियों की बिक्री में भी उनकी भूमिका संदिग्ध मानी जा रही थी। जांच एजेंसियों को शक था कि उन्होंने इस प्रक्रिया में अनियमितताओं को छुपाने की कोशिश की।

OP Srivastava

जांच के दौरान 707 एकड़ जमीन की जब्ती के बाद ओ.पी. श्रीवास्तव का नाम सामने आया, जिसके बाद ईडी ने उनके खिलाफ कार्रवाई तेज की। अब गिरफ्तारी के बाद इस पूरे घोटाले की परतें खुलने की उम्मीद है कि आखिर निवेशकों का पैसा कैसे घुमाया गया और किस-किस की इसमें भूमिका रही।

End of Feed