VIVO India:वीवो-इंडिया मामले ED ने तीन और लोगों को गिरफ्तार किया, मनीलांड्रिंग का चल रहा है केस

VIVO India ED Case:ईडी का आरोप है कि आरोपियों ने टैक्स बचाने के लिए कई शेल कंपनियां बनाईं और अवैध रूप से चीन पैसा भेजा। आरोप के अनुसार चीन को अवैध रूप से फंड ट्रांसफर करने के लिए भारत में कई कंपनियों का गठन किया गया।

Vivo India ED Case: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने चीनी स्मार्टफोन निर्माता वीवो और कुछ अन्य के खिलाफ मनी लांड्रिंग के आरोप में चल रही जांच के तहत तीन और लोगों को गिरफ्तार किया है। तीनों को धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के प्रावधानों के तहत हिरासत में लिया गया था। हालांकि, तीनों आरोपियों की पहचान तत्काल जाहिर नहीं की गई है। एजेंसी ने पहले इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया था ।

VIVO INDIA

वीवो इंडिया ईडी केस

ये लोग हो चुके हैं गिरफ्तार

संघीय एजेंसी ने पहले इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया था। जिनमें मोबाइल फोन निर्माता कंपनी लावा इंटरनेशनल के प्रबंध निदेशक (एमडी) हरिओम राय, चीनी नागरिक गुआंगवेन उर्फ एंड्रयू कुआंग, चार्टर्ड अकाउंटेंट नितिन गर्ग और राजन मलिक शामिल हैं। ये चारों व्यक्ति फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं। ईडी ने इन लोगों के खिलाफ हाल ही में दिल्ली की एक विशेष पीएमएलए अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया था जिसपर अदालत ने संज्ञान लिया है।

End of Feed