Economic Survey 2026: लोकसभा में पेश हुआ इकोनॉमिक सर्वे, 10 पॉइंट में जानें बड़ी बातें

Economic Survey 2026: इकोनॉमिक सर्वे पिछले वित्त वर्ष की अर्थव्यवस्था का कच्चा चिट्ठा होता है। इसमें जीडीपी (GDP) ग्रोथ, महंगाई दर, रोजगार के आंकड़े, विदेशी मुद्रा भंडार और राजकोषीय घाटे जैसी महत्वपूर्ण जानकारियों का विस्तार से विश्लेषण किया जाता है। यह रिपोर्ट बताती है कि भारत की आर्थिक सेहत फिलहाल कैसी है।​

Economic Survey 2026: बजट सत्र के दूसरे दिन, गुरुवार (29 जनवरी) को संसद के पटल पर इकोनॉमिक सर्वे (आर्थिक सर्वेक्षण) 2025-26 पेश किया गया। यह दस्तावेज सरकार का वह आधिकारिक रिपोर्ट कार्ड है, जो बताता है कि पिछले एक साल में देश की अर्थव्यवस्था ने कैसा प्रदर्शन किया है और आने वाले समय में हमारी विकास की रफ्तार क्या रहने वाली है। इकोनॉमिक सर्वे पिछले वित्त वर्ष की अर्थव्यवस्था का कच्चा चिट्ठा होता है। इसमें जीडीपी (GDP) ग्रोथ, महंगाई दर, रोजगार के आंकड़े, विदेशी मुद्रा भंडार और राजकोषीय घाटे जैसी महत्वपूर्ण जानकारियों का विस्तार से विश्लेषण किया जाता है। यह रिपोर्ट बताती है कि भारत की आर्थिक सेहत फिलहाल कैसी है।

Economic Survey 2026

GDP ग्रोथ अनुमान

लोकसभा में आर्थिक सर्वे 2025-26 पेश किया गया। इसमें कारोबारी साल 2026-27 के लिए GDP ग्रोथ 6.8 प्रतिशत से 7.2 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया गया है। आर्थिक सर्वे में अलग-अलग आर्थिक और वैश्विक मुद्दों पर कुल 16 चैप्टर शामिल किए गए हैं।

End of Feed