Inheritance Tax: भारत में आर्थिक असमानताएं ऐतिहासिक ऊंचाई पर, अमीरों पर लगना चाहिए 33% विरासत टैक्स, रिसर्च पेपर का सुझाव

Inheritance Tax: अर्थशास्त्री थॉमस पिकेटी की अगुवाई में तैयार एक शोध-पत्र में यह सुझाव दिया गया कि भारत में आर्थिक असमानताएं ऐतिहासिक ऊंचाई पर पहुंच गई हैं इसलिए 10 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति वाले लोगों पर दो प्रतिशत टैक्स और 33 प्रतिशत विरासत टैक्स लगाने की जरूरत है।

Inheritance Tax: भारत में बढ़ती असमानता को दूर करने के लिए 10 करोड़ रुपये से अधिक की नेट प्रॉपर्टी पर 2 प्रतिशत टैक्स और 33 प्रतिशत विरासत टैक्स लगाने की जरूरत है। अर्थशास्त्री थॉमस पिकेटी की अगुवाई में तैयार एक शोध-पत्र में यह सुझाव दिया गया है। इस शोध-पत्र में धन वितरण के शीर्ष पर बड़े पैमाने पर व्याप्त संकेंद्रण से निपटने और महत्वपूर्ण सामाजिक क्षेत्र में निवेश के लिए मूल्यवान राजकोषीय गुंजाइश बनाने के लिए धनाढ़्य लोगों पर एक व्यापक टैक्स पैकेज का प्रस्ताव रखा गया है।

Inheritance tax, Economic inequalities in India, Economist Thomas Piketty, Tax on net worth, Tax on rich

भारत में अमीरों पर टैक्स बढ़ाने की वकालत (तस्वीर-Canva)

विरासत टैक्स लगाने की वकालत

'भारत में अत्यधिक असमानताओं से निपटने के लिए संपत्ति टैक्स पैकेज के प्रस्ताव' शीर्षक वाला शोध-पत्र के मुताबिक, 99.96 प्रतिशत वयस्कों को टैक्स से अप्रभावित रखते हुए असाधारण रूप से बड़े टैक्स राजस्व में वृद्धि की जानी चाहिए। इसमें कहा गया है कि आधारभूत स्थिति में 10 करोड़ रुपये से अधिक की शुद्ध संपत्ति पर दो प्रतिशत सालाना टैक्स और 10 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति पर 33 प्रतिशत विरासत टैक्स लगाने से मिलने वाला राजस्व सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 2.73 प्रतिशत का बड़ा योगदान देगा।

End of Feed