हर महीने ऐसे बचाएं 500 रुपये, इन आसान तरीकों से बदलें अपने खर्च करने की आदत

अगर हर महीने 500 रुपये बचाने का टारगेट रखा जाए तो आप सालभर में 6000 रुपये बचा सकते हैं। यही बचत जरूरत के समय आपके काम आ सकती है।

हर महीने अगर आप 500 रुपये की बचत करते चलें तो सालभर में यह रकम 6000 रुपये बन जाती है। सुनने में भले ही यह रकम बेहद छोटी लग सकती है लेकिन सालभर में बचे यही 6000 रुपये आपकी जरूरत में काम आ सकते हैं। अच्छी बात तो ये है कि इस बचत के लिए रोजमर्रा की जरूरतों में कोई बड़ी कटौती करने की जरूरत भी नहीं है। बस खर्च करने के तरीके पर थोड़ा ध्यान देकर ऐसी छोटी बचत की जा सकती है, जिसका आपकी लाइफस्टाइल पर भी कोई असर नहीं पड़ेगा।

Easy Ways to Save Money

हर महीने ऐसे बचाएं 500 रुपये (Photo: iStock)

हर महीने कैसे बचाएं 500 रुपये

अब सवाल यह है कि 500 रुपये हर महीने बचाने की शुरुआत कहां से की जाए। इस शुरुआत को आप बाहर चाय पीने की आदत को कंट्रोल करने से कर सकते हैं। अगर आप हफ्ते में 5 दिन ऑफिस जाते हैं और दिन में 2-3 चाय लेते हैं तो इस घटाकर 2 बार कर सकते हैं। एक चाय की कीमत 10-12 रुपये मानें तो हर हफ्ते 1 चाय घटाकर हफ्ते में 60 रुपये तक बचा सकते हैं।

End of Feed