Bank Holiday Today: क्या आज दुर्गा पूजा महाअष्टमी पर 30 सितंबर को बैंक बंद हैं या खुले? देखें RBI होलिडे लिस्ट

Durga Puja Bank Holiday Today: आज मंगलवार 30 सितंबर 2025 है। देश भर में महाअष्टमी / दुर्गा अष्टमी / दुर्गा पूजा मनाई जा रही है। लोगों के मन में असमंजस की स्थिति बनी है आज बैंक खुले हैं (Kya Aaj Bank Khula hai) या नहीं (kya aaj bank band hai)। अगर आप आज बैंक जाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो पहले यहां छुट्टियों की लिस्ट देख लें।

Durga Puja Bank holiday Today (महाअष्टमी पर बैंक बंद है क्या): आज मंगलवार 30 सितंबर 2025 है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने महाअष्टमी / दुर्गा अष्टमी / दुर्गा पूजा के चलते त्रिपुरा, ओडिशा, असम, मणिपुर, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड समेत कई राज्यों में बैंक अवकाश घोषित किया गया है। आज दुर्गा पूजा उत्सव का आठवां दिन है। दरअसल इस हफ्ते कई दिन भारत के कुछ हिस्सों में बैंकों में छुट्टियां रहेंगी, क्योंकि नवरात्रि, दुर्गा पूजा, गांधी जयंती के बीच धार्मिक उत्सव, स्थानीय उत्सव और राष्ट्रीय अवकाश हैं। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) सहित पूरे भारत में बैंक, केंद्रीय बैंक द्वारा निर्धारित छुट्टियों के दौरान बंद रहते हैं। इन छुट्टियों में प्रत्येक महीने का दूसरा और चौथा शनिवार और महीने के सभी रविवार भी शामिल हैं। आरबीआई और राज्य सरकारें राष्ट्रीय और स्थानीय अवसरों, परिचालन आवश्यकताओं, धार्मिक समारोहों और अन्य सांस्कृतिक आयोजनों को ध्यान में रखते हुए बैंकों के लिए छुट्टियों की लिस्ट बनाती हैं। केंद्रीय बैंक अपनी आधिकारिक वेबसाइट और बैंकों व अन्य वित्तीय संस्थानों को अधिसूचना के जरिये इसकी घोषणा करता है।

durga puja bank holiday

दुर्गा पूजा पर आज बैंक बंद हैं या खुले, देखें छुट्टियों की लिस्ट (तस्वीर-istock)

दुर्गा पूजा बैंक अवकाश: 30 सितंबर- 5 अक्टूबर

  • दुर्गा पूजा बैंक अवकाश: 30 सितंबर (मंगलवार) - अगरतला, भुवनेश्वर, गुवाहाटी, इम्फाल, जयपुर, कोलकाता, पटना और रांची सहित कई शहरों में महाअष्टमी या दुर्गा अष्टमी, हिंदू त्योहार दुर्गा पूजा और नवरात्रि के आठवें दिन के कारण बैंक बंद रहेंगे।
  • दुर्गा पूजा बैंक अवकाश: 1 अक्टूबर (बुधवार) - अगरतला, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चेन्नई, गंगटोक, गुवाहाटी, ईटानगर, कानपुर, कोच्चि, कोहिमा, कोलकाता, लखनऊ, पटना, रांची, शिलांग और तिरुवनंतपुरम सहित कई शहरों में हिंदू त्योहार दुर्गा पूजा और नवरात्रि के नौवें दिन, नवरात्रि समाप्ति / महानवमी / दशहरा / आयुधपूजा, विजयादशमी / दुर्गा पूजा (दसैन) के कारण बैंक बंद रहेंगे।
  • दशहरा बैंक अवकाश: 2 अक्टूबर (गुरुवार) - महात्मा गांधी जयंती / दशहरा / विजयादशमी / दशहरा / दुर्गा पूजा (दसैन) / श्री श्री शंकरदेव के जन्मोत्सव के लिए पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे।
  • दुर्गा पूजा बैंक अवकाश: 3 अक्टूबर (शुक्रवार) - दुर्गा पूजा (दसैन) के लिए सिक्किम में बैंक बंद रहेंगे।
  • दुर्गा पूजा बैंक अवकाश: 4 अक्टूबर (शनिवार) - दुर्गा पूजा (दसैन) के कारण सिक्किम में बैंक बंद रहेंगे।
  • दुर्गा पूजा बैंक अवकाश: 5 अक्टूबर (रविवार) - रविवार की साप्ताहिक छुट्टी के कारण पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे।

End of Feed