छुट्टियां मनाने के लिए अरबपति ने खरीद लिया रेत का मैदान, दे डाले 278 करोड़

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Apr 25, 2023, 02:11 PM IST

Dubai Plot: दुबई के जुमेरा बे द्वीप में 24,500 स्क्वायर फीट का प्लॉट रिकॉर्ड 125 मिलियन दिरहम यानी करीब 278 करोड़ रुपए में बिका। ब्लूमबर्ग के अनुसार, जिस व्यक्ति ने इस प्लॉट को खरीदा है वो दुबई का मूल निवासी नहीं है।

Dubai Plot: दुबई के जुमेरा बे द्वीप में 24,500 स्क्वायर फीट रेत का मैदान रिकॉर्ड 125 मिलियन दिरहम (करीब 278 करोड़ रुपए) में बिका है। इस कीमत के मुताबिक यदि 1 स्कॉयर फुट का हिसाब लगाएं तो यह 1 लाख रुपये/ स्कॉयर फीट होगी। ब्लूमबर्ग के अनुसार, जिस व्यक्ति ने इस प्लॉट को खरीदा है वो दुबई का मूल निवासी नहीं है। हालांकि उनके नाम का खुलासा नहीं किया गया है। वो इस प्रॉपर्टी में फैमिली के साथ छुट्टियां मनाने के लिए घर बनाना चाहता है। ब्रोकरेज फर्म नाइट फ्रैंक के हेड एंड्रयू कमिंग ने कहा कि 'अभी तक महंगी प्रॉपर्टी बिकने को लेकर जो न्यूज आती थी उसमें शानदार विला या लक्जरी पेंटहाउस होते थे। ऐसा पहली बार है जब एक खाली प्लॉट रिकॉड ब्रेकिंग प्राइज में बिका है।'

Jumeirah Bay Island

दुबई जुमेरा बे द्वीप

बेचने वाले 81.43 करोड़ रुपए का उठाया फायदा

दुबई के लैंड रिकार्ड से पता चलता है कि इस जमीन को बेचने वाले व्यक्ति ने 2 साल पहले ही 36.5 मिलियन दिरहम (करीब 81.43 करोड़ रुपए) में इ से खरीदा था। अब उसने 88.5 मिलियन दिरहम यानी करीब 197 करोड़ रुपए के फायदे के साथ इसे बेचा है। इस जमीन को बेचने वाले यूके बेस्ड फैशन रिटेलर प्रिटीलिटल थिंग के 35 साल के फाउंडर हैं।

End of Feed