ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने में लोग सबसे ज्यादा कहां गलती करते हैं?

अगर आप भी ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की साबित हो सकती है। दरअसल, ड्राइविंग लाइसेंस बनवाते वक़्त लोग अक्सर कुछ गलतियां कर बैठते हैं जिसकी वजह से आपका लाइसेंस रिजेक्ट हो सकता है।

ड्राइविंग लाइसेंस (Driving Licence) गाड़ी चलाने के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण कानूनी दस्तावेज है, जो न केवल आपको सड़क पर वाहन चलाने की आजादी देता है बल्कि एक मजबूत पहचान पत्र के रूप में भी काम करता है। लेकिन इसे बनवाने की प्रक्रिया से गुजरते समय ज्यादातर लोग अनजाने में कई ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जिससे उनका समय और पैसा दोनों बर्बाद होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने में सबसे ज्यादा गलती कहां गलती करते हैं लोग? अगर नहीं तो आइए आपको बताते हैं।

Driving Licence

सबसे ज्यादा गलती कहां होती है?

आरटीओ के आंकड़ों और विशेषज्ञों के मुताबिक, लाइसेंस की प्रक्रिया में लोग सबसे ज्यादा गलती आवेदन फॉर्म भरते समय और ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक पर गाड़ी चलाते समय करते हैं। आजकल ज्यादातर शहरों में आधुनिक और कंप्यूटरीकृत टेस्ट ट्रैक (Automated Test Tracks) का इस्तेमाल किया जा रहा है, जहां इंसानी दखल कम और कैमरों व सेंसर की नजर ज्यादा होती है। ऐसे में एक छोटी सी चूक भी आपको टेस्ट में फेल कर सकती है।

End of Feed