डोनाल्ड ट्रंप ने की गोल्ड कार्ड वीजा प्रोग्राम की शुरुआत, अमेरिकी नागरिकता चाहिए तो देने होंगे 8,97,93,350 रुपये!

Gold Card Program: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बहुप्रतीक्षित “गोल्ड कार्ड” कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके तहत विदेशी नागरिक 1 मिलियन डॉलर (8,97,93,350 रुपये) देकर अमेरिका में कानूनी दर्जा और आगे नागरिकता का रास्ता पा सकेंगे, जबकि कंपनियों को प्रति विदेशी कर्मचारी 2 मिलियन डॉलर चुकाने होंगे। ट्रंप ने इसे व्हाइट हाउस में बिजनेस लीडर्स की मौजूदगी में लॉन्च किया और आवेदन वेबसाइट भी शुरू की।

Gold Card Program : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को अपने लंबे समय से चर्चा में रहे “गोल्ड कार्ड” कार्यक्रम की आधिकारिक शुरुआत कर दी। इस नई योजना के तहत विदेशी नागरिक 1 मिलियन डॉलर (वर्तमान एक्सचेंज रेट के मुताबिक 8,97,93,350 रुपये) देकर अमेरिका में कानूनी दर्जा और आगे चलकर नागरिकता का रास्ता पा सकेंगे। वहीं, किसी विदेशी कर्मचारी को भर्ती करने वाली कंपनियों को प्रति कर्मचारी 2 मिलियन डॉलर देने होंगे। ट्रम्प ने व्हाइट हाउस के रूजवेल्ट रूम में बिजनेस लीडर्स के बीच इस योजना का अनावरण किया। इसी दौरान एक वेबसाइट भी लाइव हुई, जहां आवेदन जमा किए जा सकेंगे।

gold card, Donald Trump, Gold Card Program

गोल्ड कार्ड की शुरुआत: ट्रंप का बड़ा ऐलान (AP)

EB-5 वीजा का नया रूप

यह कार्यक्रम पुराने EB-5 वीजा की जगह लेगा। EB-5 वीजा 1990 में शुरू किया गया था, जिसके तहत विदेशी व्यक्ति अमेरिका में करीब 1 मिलियन डॉलर का निवेश करके और कम से कम 10 लोगों को रोजगार देकर ग्रीन कार्ड प्राप्त कर सकते थे। ट्रंप के मुताबिक नया गोल्ड कार्ड कार्यक्रम EB-5 से काफी बेहतर और शक्तिशाली होगा। उन्होंने कहा कि यह प्रणाली न केवल देश में शीर्ष प्रतिभाओं को लाएगी, बल्कि अमेरिकी सरकार के लिए बड़ी आर्थिक आय भी पैदा करेगी।

End of Feed