आधी रात को सरकार ने बढ़ाए घरेलू LPG सिलेंडर के दाम, जानें 14.2 किलो वाला सिलेंडर अब कितना हुआ महंगा

आम उपभोक्ताओं को महंगाई का एक और झटका लगा है। घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में 29 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई है। सूत्रों के अनुसार, 14.2 किलोग्राम वाले सिलेंडर के दाम तत्काल प्रभाव से बढ़ाए गए हैं।

पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच भारत में सरकार ने घरेलू रसोई गैस (एलपीजी) उपभोक्ताओं को एक बार फिर महंगाई का झटका दिया है। यहां 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 29 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई है। ये नई दरें 7 जून से लागू होंगी। सूत्रों ने बताया कि इस बढ़ोतरी के बाद इसके बाद दिल्ली में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 913 रुपये से बढ़कर 942 रुपये हो जाएगी।

LPG cylinder price hike news

घरेलू सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी (फाइल फोटो | PTI)

गौरतलब है कि घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दामों में यह तीन महीनों के भीतर दूसरी बढ़ोतरी है। इससे पहले 7 मार्च को एलपीजी सिलेंडर के दाम में 60 रुपये प्रति सिलेंडर की वृद्धि की गई थी।

End of Feed