Dollar Vs Rupee: कच्चा तेल धड़ाम होते ही दहाड़ा रुपया! आज लगा दी इतनी बड़ी छलांग

रुपये में सोमवार को शानदार तेजी दर्ज की गई। भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के सामने बड़ी छलांग लगाया।

Dollar Vs Rupee: अमेरिका और ईरान में युद्ध थमने की खबर से आज कच्चे तेल में बड़ी गिरावट है। कच्चा तेल करीब 10% टूटकर 90 डॉलर प्रति बैरल के नीचे आ गया है। कच्चे तेल में गिरावट का फायदा भारतीय रुपये और शेयर बाजार को मिला है। दोनों में आज जबरदस्त मजबूती देखने को मिली है। भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के सामने आज 63 पैसे की बढ़त के साथ 95.90 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। वहीं, शेयर बाजार में पिछले पांच दिन से जारी गिरावट थम गई और बीएसई सेंसेक्स में 776 अंक की तेजी आई जबकि एनएसई निफ्टी 228 अंक उछला।

rupee jumps

रुपये की दहाड़

इस कारण रुपये में लौटी तेजी

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि घरेलू शेयर बाजार में मजबूती और प्रमुख वैश्विक मुद्राओं के मुकाबले डॉलर में कमजोरी ने भी रुपये को सहारा दिया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 96.18 पर खुला और सत्र में 96.27 के निचले एवं 95.78 के उच्च स्तर तक गया। कारोबार के अंत में यह 95.92 प्रति डॉलर (अस्थायी) पर रहा। इस तरह पिछले बंद भाव के मुकाबले रुपये में 61 पैसे की मजबूती रही। शुक्रवार को रुपया 20 पैसे की बढ़त के साथ 96.53 पर बंद हुआ था। भारतीय मुद्रा 20 मई को 96.86 प्रति डॉलर के अब तक के सबसे निचले बंद स्तर पर रही थी।

End of Feed