Dollar Vs Rupee: रुपये में लगातार चौथे दिन तेजी, अब 1 डॉलर की कीमत घटकर हुई इतनी

रुपये में मजबूती का दौर जारी है। शेयर बाजार में तेजी के साथ रुपये में उछाल आया है।

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में आज लगातार चौथे दिन तेजी रही। बता दें कि रुपया बुधवार को लगातार चौथे कारोबारी सत्र में मजबूत होकर 16 पैसे की बढ़त के साथ 95.66 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। घरेलू शेयर बाजार में जोरदार लिवाली, विदेशी पूंजी प्रवाह और कच्चे तेल की कीमतों के अनुकूल स्तर पर बने रहने से घरेलू मुद्रा को समर्थन मिला। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि विदेशी पूंजी के ताजा प्रवाह और अमेरिकी मुद्रा में कमजोरी ने भी रुपये को समर्थन दिया।

rupee jumps

रुपया बनाम डॉलर

मजबूत खुला था रुपया

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 95.70 प्रति डॉलर पर खुला। कारोबार के दौरान यह 95.80 से 95.48 के दायरे में घूमता रहा। अंत में यह 95.66 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ जो पिछले बंद भाव से 16 पैसे की बढ़त है। रुपया मंगलवार को 17 पैसे मजबूत होकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95.82 पर बंद हुआ था। इससे पहले लगातार दो सत्रों में इसमें कुल 74 पैसे की तेजी आई थी।

End of Feed